1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेता प्रतीक बब्बर ने गर्लफ्रेंड सान्या संग की सगाई, शेयर की तस्वीर

अभिनेता प्रतीक बब्बर ने गर्लफ्रेंड सान्या संग की सगाई, शेयर की तस्वीर

 Edited By: Bhavna Sahni
 Published : Jan 23, 2018 12:54 pm IST,  Updated : Jan 23, 2018 12:54 pm IST

राज बब्बर और दिंवगत अदाकारा स्मिता पाटिल के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर ने सोमवार को अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर से सगाई कर ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर दी है।

Pratiek Babbar- India TV Hindi
Pratiek Babbar

नई दिल्ली: यूपी कांग्रेस चीफ राज बब्बर और दिंवगत अदाकारा स्मिता पाटिल के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर ने सोमवार को अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर से सगाई कर ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर दी है। खबरों के मुताबिक प्रतीक और सान्या पिछले 8 साल से एक दूसरे को जानते हैं। हालांकि इन्होंने पिछले ही साल 2017 में एक दूसरे को डेट करना शुरु किया है। प्रतीक और सान्या की सगाई का फंक्शन लखनऊ में किया आयोजित किया गया था। कहा जा रहा है कि प्रतीक यह समारोह बहुत निजी तौर पर करना चाहते थे, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हो।

वह नहीं चाहते थे कि उनकी सगाई का यह फंक्शन किसी भी तरह से लाइमलाइट में आए। गौरतलब है कि सान्या पेशे से एक लेखिका हैं और वह बसपा नेता पवन सागर की बेटी हैं।अपनी शादी को लेकर प्रतीक का कहना है कि वह फिलहाल एक-दो साल तक शादी नहीं करने वाले हैं। उनका कहना है कि शादी होने तक सान्या लखनऊ-मुंबई आती जाती रहेंगी।

उन्होंने आगे कहा, "अगर मुझसे पूछा जाए तो वह मैं बीच वेडिंग या मंदिर में साधारण तरीके से शादी करना चाहता हूं।" गौरतलब है कि वह लंबे वक्त के बाद आगामी फिल्म 'बागी 2' से पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है। वहीं प्रतीक इसमें खलनायक की भूमिका में दिखेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन