1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Yaaram Teaser out: प्यार-दोस्ती और 3 दोस्तों की कहानी, 18 अक्टूबर को होगी रिलीज

Yaaram Teaser out: प्यार-दोस्ती और 3 दोस्तों की कहानी, 18 अक्टूबर को होगी रिलीज

 Published : Sep 19, 2019 04:35 pm IST,  Updated : Sep 19, 2019 04:35 pm IST

प्रतीक बब्बर की दोस्ती और प्यार पर बनी फिल्म 'यारम' का टीज़र रिलीज हो गया है। यह फिलम 18 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Yaaram teaser- India TV Hindi
Yaaram teaser Image Source : INSTAGRAM

प्रतीक बब्बर, सिद्धार्थ कपूर और इशिता राज की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म यारम का टीज़र रिलीज हो गया है। यह फिल्म तीन दोस्तों की दोस्ती और जिंदगी में चल रहे स्ट्रगल को लेकर बनाई गई है। फिल्म का पोस्टर पहले रिलीज कर दिया गया था। जिसमें तीनों दोस्त हैशटैग बनाते नजर आ रहे हैं।

'

डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखने वाले ओवाइस खान ने फिल्म का डायरेक्शन किया है वहीं फिल्म को विजय मूलचंदानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग मॉरिशिस में हुई है। यारम का म्यूजिक सोहेल सेन, जीत गांगुली, रोचक कोहली ने दिया है। यह फिल्म 18 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रतीक बब्बर आखिरी बार सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' में नेगेटिव किरदार निभाते नजर आए थे। वहीं इशिता राज आखिरी बार 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में नजर आईं थी।

Also Read:

इरफान खान की 'अंग्रेजी मीडियम' और राजकुमार राव की 'रुही अफजा' बॉक्स-ऑफिस पर होंगी क्लैश

'मेड इन चाइना' के लिये राजकुमार राव ने बढ़ाया 8 किलो वजन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन