1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: प्रेग्नेंट नेहा धूपिया जिम में कर रही हैं वर्कआउट, पति अंगद बेदी ने शेयर किया वीडियो

Video: प्रेग्नेंट नेहा धूपिया जिम में कर रही हैं वर्कआउट, पति अंगद बेदी ने शेयर किया वीडियो

 Published : Jul 22, 2021 09:32 am IST,  Updated : Jul 22, 2021 09:32 am IST

इस वीडियो में नेहा धूपिया ट्रेनर की देखरेख में जिम में वर्कआउट कर रही हैं। एक्सरसाइज करने के दौरान उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है।

Pregnant Neha Dhupia doing workout in gym husband Angad Bedi shares video on instagram - India TV Hindi
Video: प्रेग्नेंट नेहा धूपिया जिम में कर रही हैं वर्कआउट, पति अंगद बेदी ने शेयर किया वीडियो  Image Source : INSTAGRAM: ANGADBEDI

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। इस दौरान वो अपनी सेहत का पूरा ख्याल रख रही हैं। उन्हें हाल ही में जिम में वर्कआउट करते देखा गया। इस दौरान उनके साथ पति अंगद बेदी भी मौजूद थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस द्वारा पसंद किया जा रहा है। 

इस वीडियो में नेहा धूपिया ट्रेनर की देखरेख में जिम में वर्कआउट कर रही हैं। एक्सरसाइज करने के दौरान उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को अंगद ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर शेयर किया है। 

दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं नेहा धूपिया, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की पहली फोटो

नेहा धूपिया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। नेहा ने अभिनेता-पति अंगद बेदी और बेटी मेहर के साथ एक तस्वीर अपलोड की थी। तस्वीर में अपना बेबी बंप पकड़े हुए, अभिनेत्री ने तस्वीर को कैप्शन दिया था: "हमें एक कैप्शन के साथ आने में 2 दिन लगे। हम जो सबसे अच्छा सोच सकते थे, वो था, थैंक यू, गॉड। हैशटैग वाहेगुरु मेहर करे।"

अंगद ने भी यही तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और इसे कैप्शन दिया था: "नया होम प्रोडक्शन जल्द आ रहा है. वाहेगुरु मेहर करे।" अंगद और नेहा दो साल की मेहर धूपिया बेदी के माता-पिता हैं। इस जोड़े ने 2018 में दिल्ली में शादी की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन