1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमेरिका में महीनों बाद घरों में बंद लोग निकले बाहर, प्रीति जिंटा ने वीडियो शेयर कर कहा: मिलकर लग रहा है अच्छा

अमेरिका में महीनों बाद घरों में बंद लोग निकले बाहर, प्रीति जिंटा ने वीडियो शेयर कर कहा: मिलकर लग रहा है अच्छा

 Written By: IANS
 Published : Jun 14, 2021 02:52 pm IST,  Updated : Jun 14, 2021 02:52 pm IST

प्रीति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अमेरिका में लोगों को वीकेंड मनाने के मूड में देखा जा सकता है।

 Preity Zinta america people outside coronavirus vaccine watch- India TV Hindi
अमेरिका में महीनों बाद घरों में बंद लोग निकले बाहर, प्रीति जिंटा ने वीडियो शेयर कर कहा: मिलकर लग रहा है अच्छा  Image Source : INSTAGRAM: REALPZ

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर अमेरिका की कुछ तस्वीरें शेयर कीं क्योंकि वहां अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और चीजें धीरे-धीरे नॉर्मल हो रही हैं। प्रीति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अमेरिका में लोगों को वीकेंड मनाने के मूड में देखा जा सकता है। लोग सड़क किनारे बने कैफेटेरिया में बैठकर लुफ्त उठा रहे हैं और अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ इधर-उधर चहलकदमी करते नजर आ रहे हैं। इनमें से ज्यादातर को बिना मास्क के देखा जा सकता है।

वीडियो में प्रीति खुद भी मुस्कुराते हुए बिना मास्क के घूमती दिखाई दे रही हैं।

Video: प्रीति जिंटा के सामने सड़क पर लैंड हुआ प्लेन, देखकर डर गईं एक्ट्रेस

अपने वीडियो के साथ प्रीति ने लिखा है, "महीनों अपने घरों में बंद रहने के बाद लोगों को बाहर आते और एक-दूसरे के साथ का आनंद लेते हुए देखकर काफी अच्छा लग रहा है। बेशक अधिकतर लोगों के टीकाकरण से इस काम में मदद मिली है। यहां जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है और लोग छोटी-छोटी चीजों का आनंद ले रहे हैं। हैशटैग वीकेंड वाइव्स हैशटैग लविंग इट हैशटैग्ोसैटरडे।"

प्रीति के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए प्रशंसकों ने उन पर प्यार बरसाया है और साथ में यह भी कहा है कि वीडियो में वह बहुत प्यारी लग रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन