1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब सबसे बड़े TROLL का सामना करने जा रहे हैं प्रिंस नरुला

अब सबसे बड़े TROLL का सामना करने जा रहे हैं प्रिंस नरुला

 Published : Feb 22, 2018 01:44 pm IST,  Updated : Feb 22, 2018 01:44 pm IST

फिल्मी हस्तियां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। इसके जरिए जहां एक ओर सितारे अपने चाहने वालों के साथ आसानी से जुड़े रहत हैं, वहीं कई बार ये अपनी तस्वीरों और अन्य पोस्ट को लेकर आलोचनाओं के भी शिकार होते हैं। लेकिन अब अभिनेता प्रिंस नरूला...

Prince Narula- India TV Hindi
Prince Narula

मुंबई: आज किसी आम शख्स से लेकर फिल्मी हस्तियां तक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। इसके जरिए जहां एक ओर सितारे अपने चाहने वालों के साथ आसानी से जुड़े रहत हैं, वहीं कई बार ये अपनी तस्वीरों और अन्य पोस्ट को लेकर आलोचनाओं के भी शिकार होते हैं। अक्सर हम देखते हैं कि फिल्मी सितारे किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगते हैं। लेकिन अब इसे लेकर अभिनेता प्रिंस नरूला का कहना है कि युवाओं द्वारा इंटरनेट का इस्तेमाल बुद्धिमानी से करने के बजाय लोगों को ट्रोल करने के लिए किए जाने को देखकर वह हैरान रह जाते हैं।

प्रिंस ने एक बयान में कहा, "मैं इस चीज को देखकर वास्तव में हैरान हूं कि युवा आजकल बेहद मामूली चीजों को भी ट्रोल कर रहे हैं।" प्रिंस अपने सबसे बड़े ट्रोल का सामना करने के लिए 'एमटीवी ट्रोल पुलिस' की टीम का हिस्सा बने और उन्होंने इस पहल की सराहना की।

उन्होंने कहा, "इंटरनेट के इस्तेमाल से कोई बहुत कुछ कर सकता है, इस बात पर टिप्पणी करने के बजाय कि मैं कैसा दिख रहा हूं और क्या कर रहा हूं, इसका इस्तेमाल बुद्धिमानी से करें। दुर्भाग्य से, हम इसे रोक नहीं सकते, लेकिन मुझे खुशी है कि एमटीवी ने इस पहल को शुरू किया है, जो न सिर्फ मशहूर हस्तियों बल्कि उन आम लोगों की भी मदद करता है, जो ऑनलाइन ट्रोलिंग से परेशान हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन