1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दुल्हन बनी युविका को घुटनों पर बैठकर प्रपोज कर रहे थे प्रिंस नरुला, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा...

दुल्हन बनी युविका को घुटनों पर बैठकर प्रपोज कर रहे थे प्रिंस नरुला, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा...

 Published : May 20, 2018 12:27 pm IST,  Updated : May 20, 2018 12:27 pm IST

गॉर्जियस युविका दुल्हन के अवतार में मुंबई में हुए एक वेडिंग एग्जिबिशन में रैंप वॉक कर रही थीं, अपनी लेडी को चीयर करने पहुंचे थे प्रिंस नरुला। उन्होंने रैंप पर चलकर आती युविका को इस तरह देखा कि वो शर्मा गईं, इसके बाद उन्होंने प्रिंस को फ्लाइंग किस भी दिया।

युविका चौधरी-प्रिंस...- India TV Hindi
युविका चौधरी-प्रिंस नरुला

नई दिल्ली: पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट युविका चौधरी और प्रिंस नरुला काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें युविका के हाथों में अंगूठी नजर आ रही थी, जब लोगों ने पूछा कि क्या आप ने इंगेजमेंट कर ली है तो वो शर्माने लगी। तब खबरें आई थीं कि दोनों ने सगाई कर ली है। अब एक ताजा वीडियो आया है जिसमें दुल्हन बनी युविका को देखकर प्रिंस खुद को कंट्रोल नहीं कर पाए और उन्हें घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करने लगे।

गॉर्जियस युविका दुल्हन के अवतार में मुंबई में हुए एक वेडिंग एग्जिबिशन में रैंप वॉक कर रही थीं, अपनी लेडी को चीयर करने पहुंचे थे प्रिंस नरुला। उन्होंने रैंप पर चलकर आती युविका को इस तरह देखा कि वो शर्मा गईं, इसके बाद उन्होंने प्रिंस को फ्लाइंग किस भी दिया।

लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई और प्रिंस पहुंच गई इस दिन को खास बनाने। उन्होंने एक खूबसूरत फूलों का गुलदस्ता अपनी लेडी लव को घुटनों पर बैठकर दिया। इसके बाद युविका ब्लश करने लगीं। लेकिन उसके बाद प्रिंस फिसल गए और वो जमीन पर लेट गए। प्रिंस को जमीन पर देखकर युविका हंसने लगी।

दोनों जिस तरह से एक दूसरे के साथ थे ऐसा लग रहा था कि जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं। फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है।

बता दें, प्रिंस और युविका की मुलाकात बिग बॉस 9 के सेट पर हुई थी, जिसके बाद दोनों एक म्यूजिक वीडियो में भी साथ नजर आए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन