नई दिल्ली: 'ये उन दिनों की बात है' के अभिनेता रणदीप राय को किसी शो के लिए अपने सह-कलाकारों को किस करने में कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि हालांकि वह ऐसा तभी करेंगे जब इसकी सचमुच जरूरत हो।
Related Stories
वर्ष 1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर बने शो में वह समीर नाम के छात्र की भूमिका में हैं, जो अपने जादू से कई महिलाओं का दिल जीत लेता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वह और उनकी सह-कलाकार आशी सिंह शो में 'सार्वजनिक रूप से किस' करते नजर आएंगे।
इस बारे में पूछे जाने पर रणदीप ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, "इसमें कोई किसिंग सीन नहीं है लेकिन, मुझे इसमें आपत्ति नहीं है। अगर आवश्यकता होगी तो मैं यह कर सकता हूं। अगर इसमें नहीं तो किसी और मैं। मुझे यह करने में कोई आपत्ति नहीं है।"