1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऑफ एयर होने से पहले 'पृथ्वी वल्लभ' हुआ बोल्ड, सोनारिका भदौरिया ने किया लिपलॉक सीन

ऑफ एयर होने से पहले 'पृथ्वी वल्लभ' हुआ बोल्ड, सोनारिका भदौरिया ने किया लिपलॉक सीन

 Published : May 10, 2018 07:40 pm IST,  Updated : May 10, 2018 07:40 pm IST

सोनारिका भदौरिया और आशीष शर्मा की रजामंदी के बाद यह सीन फिल्माया गया। 

पृथ्वी-वल्लभ- India TV Hindi
पृथ्वी-वल्लभ

नई दिल्ली: पिछले कई दिनों से चर्चा है कि टीवी सीरियल 'पृथ्वी वल्लभ' ऑफ एयर होने जा रहा है। लेकिन अब शो का एक नया प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें पृथ्वी और मृणाल के बीच एक किसिंग सीन दिखाया गया है। प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि राजा तैलाप मृणाल को आदेश देता है कि वो पृथ्वी को मार डाले। वो पृथ्वी को मारने जाती है मगर वो उसे किस कर लेता है। लेकिन वो खुद को संभालती है और पृथ्वी के पेट पर तलवार  से वार करती है।

सूत्रों के मुताबिक दोनों लीड एक्टर्स को इस सीन के बारे में पहले पूछा गया था कि वो इस सीन को करने के लिए रेडी हैं या नहीं। दोनों की रजामंदी के बाद यह सीन फिल्माया गया। सोनारिका भदौरिया और आशीष शर्मा का ये किसिंग सीन इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद की जा रही है।

यहां देखिए प्रोमो...

पहले कहा जा रहा था कि शो 60 एपिसोड के बाद ऑफएयर हो जाएगा। लेकिन अब शो में कांट छांट कर दी गई है, अब सिर्फ 40 एपिसोड ही ऑनएयर होंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन