1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. KKR की हार से झुका शाहरुख खान का सिर, ट्वीट करके माफी मांगी, लिख दी ये बड़ी बात

KKR की हार से झुका शाहरुख खान का सिर, ट्वीट करके माफी मांगी, लिख दी ये बड़ी बात

 Published : May 10, 2018 05:07 pm IST,  Updated : May 10, 2018 05:07 pm IST

कोलकाता टीम के सह-मालिक शाहरुख ने बुधवार रात एक ट्वीट के जरिए प्रशंसकों से माफी मांगी।

KKR- India TV Hindi
KKR Image Source : PTI

मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के जोश में कमी के लिए प्रशंसकों से माफी मांगी है। कोलकाता टीम के सह-मालिक शाहरुख ने बुधवार रात एक ट्वीट के जरिए प्रशंसकों से माफी मांगी।

इस मैच में मुंबई ने कोलकाता को 102 रनों से हराया। इस हार के लिए प्रशंसकों से माफी मांगते हुए शाहरुख ने अपने ट्वीट में लिखा, "खेल जोश से जुड़ा हुआ है और हार या जीत इसे दर्शा नहीं सकते, लेकिन आज एक मालिक होने के नाते मैं कोलकाता टीम के जोश में कमी के लिए प्रशंसकों से माफी मांगना चाहता हूं।"

शाहरुख वर्तमान में निर्देशक आनंद.एल. राय की फिल्म 'जीरो' की शूटिग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उन्हें एक बौने के किरदार में देखा जाएगा। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन