1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस बार शाहरुख-काजोल की तरह रोमांटिक अंदाज में नजर आईं प्रिया प्रकाश वॉरियर, देखें वीडियो

इस बार शाहरुख-काजोल की तरह रोमांटिक अंदाज में नजर आईं प्रिया प्रकाश वॉरियर, देखें वीडियो

 Published : May 10, 2018 02:42 pm IST,  Updated : May 10, 2018 02:42 pm IST

प्रिया प्रकाश वॉरियर आज देशभर में खास पहचान हासिल कर चुकी हैं। अपनी पहली फिल्म के कुछ सेकंड के वीडियो में प्रिया ने अपनी आंखों का ऐसा जादू चलाया कि रातों-रात वह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। इसके बाद से ही प्रिया की हर वीडियो और तस्वीर का फैंस इंतजार करने लगे हैं।

Priya Prakash Varrier- India TV Hindi
Priya Prakash Varrier

नई दिल्ली: मलयालम फिल्मों की अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वॉरियर आज देशभर में खास पहचान हासिल कर चुकी हैं। अपनी पहली फिल्म के कुछ सेकंड के वीडियो में प्रिया ने अपनी आंखों का ऐसा जादू चलाया कि रातों-रात वह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। इसके बाद से ही प्रिया की हर वीडियो और तस्वीर का फैंस इंतजार करने लगे हैं। लोग उनकी हर अदा को बेहद पसंद करते हैं। फिर चाहे उनकी आंखों की गुस्ताखी हो या खूबसूरत मुस्कान, इसे सोशल मीडिया पर वायरल होने में बिल्कुल समय नहीं लगता। लेकिन अब इन सबसे हटकर प्रिया का रोमांटिक अंदाज सामने आया है।

दरअसल हाल ही में प्रिया का एक और वीडियो सामने आया है, इसमें वह अपने अपनी फिल्म 'उरु अदार लव' के को-स्टार रोशन अब्दुल्लाह के साथ थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं। यहां इन दोनों को बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और काजोल के रोमांटिक अंदाज में देखा जा रहा है। प्रिया और रोशन इस वीडियो में शाहरुख-काजोल की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के सुपरहिट गाने 'सूरज हुआ मध्म' पर डांस करते दिख रहे हैं।

गौरतलब है अपनी डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले ही प्रिया इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी है। फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म इसी साल 14 जून को में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन