1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलयालम एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने शेयर किया क्लीन शेव्ड लुक

मलयालम एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने शेयर किया क्लीन शेव्ड लुक

 Written By: IANS
 Published : Jun 12, 2020 10:18 pm IST,  Updated : Jun 12, 2020 10:18 pm IST

मलयालम स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन ने फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर नया लुक साझा किया है।

prithviraj sukumarn- India TV Hindi
पृथ्वीराज सुकुमारन Image Source : INSTAGRAM

मलयालम स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपनी दाढ़ी शेव कर ली है। उन्होंने अपने फैंस के लिए, क्लीन शेव्ड लुक तस्वीर शेयर की है। पृथ्वीराज ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर किया, जिसमें वह अपनी पत्नी सुप्रिया के साथ क्लीन शेव्ड नजर आ रहे हैं और दोनों कैमरे को पोज देते हुए मुस्कुरा रहे हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "जिम बॉडी विद नो थाडी। गेस करो किसने महीनों बाद शेव्ड की।"

पृथ्वीराज निर्देशक ब्लेसी व अन्य 58 क्रू मेंबर सहित जॉर्डन में अपनी आगामी फिल्म 'आजुजीविथम' की शूटिंग कर रहे थे। इस बीच 12 मार्च से वैश्विक महामारी के बाद से ये सभी यहां के एक डेजर्ट कैंप में फंसे रहे।

मई में अभिनेता अपनी टीम के साथ भारत लौटे, जिसके बाद उन्हें क्वारंटीन कर लिया गया। 29 मई को पृथ्वीराज ने साझा किया कि उनका सात दिनों का संस्थागत क्वॉरंटीन समाप्त हो गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन