1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: 'विंक गर्ल' प्रिया प्रकाश का रोमांटिक वीडियो वायरल, मानसून एन्जॉय करती आईं नज़र

Watch: 'विंक गर्ल' प्रिया प्रकाश का रोमांटिक वीडियो वायरल, मानसून एन्जॉय करती आईं नज़र

 Published : Aug 02, 2021 11:20 am IST,  Updated : Aug 02, 2021 11:20 am IST

प्रिया प्रकाश ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मानसून एन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं।

priya prakash enjoying monsoon watch her latest instagram video - India TV Hindi
Watch: 'विंक गर्ल' प्रिया प्रकाश का रोमांटिक वीडियो वायरल, मॉनसून एन्जॉय करती आईं नज़र  Image Source : INSTAGRAM: PRIYA.P.VARRIER

'विंक गर्ल' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कभी वो अपने वेकेशन की फोटोज शेयर करती हैं तो कभी फिल्म से जुड़े वीडियो। उन्होंने हाल ही में जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो मानसून एन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं। ट्रेडिशनल लुक में वो बहुत प्यारी लग रही हैं। उनके इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर हजारों लोगों ने लाइक किया है। 

इस वीडियो में प्रिया प्रकाश समुंदर के किनारे पर हैं। कहीं वो अपना दुपट्टा लहरा रही हैं तो कहीं पानी से खेल रही हैं। उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

प्रिया प्रकाश वारियर की सादगी जीत रही फैंस का दिल, रोमांटिक गाने को अब तक मिले 9 लाख से ज्यादा व्यूज

प्रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी कई फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं, जो खूब वायरल हुई थीं। 

प्रिया ने विदेश की सड़कों पर साड़ी पहनकर डांस करते हुए भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसे इंस्टाग्राम पर लगभग साढ़े 6 लाख लोगों ने लाइक किया। 

21 साल की प्रिया प्रकाश एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर हैं, जो मलयालम और तेलुगु मूवीज में नज़र आ चुकी हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उनकी 'आंख मारने' की अदा लोगों को खूब पसंद आई थी। वो रातोरात इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। ये वीडियो 2018 में सबसे ज्यादा छाया हुआ था। 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन