1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेेनाफ्शा के बाहर होते ही प्रियांक ने कहा- मुझे बेन जैसी लड़कियां नहीं पसंद, अच्छा हुआ मैं उससे फिजिकल नहीं हुआ

बेेनाफ्शा के बाहर होते ही प्रियांक ने कहा- मुझे बेन जैसी लड़कियां नहीं पसंद, अच्छा हुआ मैं उससे फिजिकल नहीं हुआ

 Published : Nov 22, 2017 11:37 am IST,  Updated : Nov 22, 2017 11:37 am IST

इधर प्रियांक की गर्लफ्रेंड दिव्या ने प्रियांक से ब्रेक अप कर लिया है, वहीं बेनाफ्शा ने बाहर आते ही प्रियांक को अपना दोस्त और भाई जैसा कहा है। यानी न प्रियांक को दिव्या मिली और न ही बेनाफ्शा।

divya priyank benafsha- India TV Hindi
divya priyank benafsha

नई दिल्ली: प्रियांक शर्मा बिग बॉस के घर के सबसे विवादास्पद कंटेस्टेंट बन चुके हैं। पहले घर के प्रतियोगी को धक्का देने को लेकर घर से बाहर हो चुके हैं, दोबारा उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई तो उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ गई लेकिन वापस आने के बाद उनकी हरकतों फैंस को नाराज कर दिया। जब से प्रियांक की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है वो बस लोगों से उलझने का काम कर रहे हैं। अर्शी खान को कई बार अपशब्द भी बोल चुके हैं। अब प्रियांक की खास दोस्त बेनाफ्शा सूनावाला घर से बाहर हो गई तो वूट के अनसीन वीडियो में वे लव त्यागी के साथ बेनाफ्शा के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।

प्रियांक लव त्यागी से कहते दिख रहे हैं, “बेन मेरे टाइप की लड़की नहीं है। मुझे बेन जैसी लड़कियां पसंद नहीं हैं। सुंदर है, हॉट है। लेकिन मेरे तरीके की नहीं है। पता नहीं कैसे हो गया। विकास भी हैरान होता होगा मेरे पर। प्रॉब्लम यह है कि बाहर मेरी गर्लफ्रेंड है तो उसका बॉयफ्रेंड भी है।” इस पर लव कहते हैं कि हो जाता है यार कभी-कभी। बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड होने के बाद भी फीलिंग आ जाती हैं। प्रियांक कहते हैं, “मुझे नहीं पता बाहर क्या होने वाला है। बाहर मेरी लाइफ कॉम्प्लिकेटेड बन सकती है.”

प्रियांक ने आगे कहा, अच्छा हुआ वो बने के साथ शो में एक बार भी फिजिकल नहीं हुए। हालांकि चांस हो जाते हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मैं वास्तव में अपनी गर्लफ्रेंड को खोना नहीं चाहता हूं। वो मेरी 10-12 साल पुरानी गर्लफ्रेंड है। वे कहते हैं बेन को लेकर मेरे मन में फीलिंग आ गई थी।

इधर प्रियांक की गर्लफ्रेंड दिव्या ने प्रियांक से ब्रेक अप कर लिया है, वहीं बेनाफ्शा ने बाहर आते ही प्रियांक को अपना दोस्त और भाई जैसा कहा है। यानी न प्रियांक को दिव्या मिली और न ही बेनाफ्शा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन