1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल प्रियंका

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल प्रियंका

 Published : Sep 15, 2016 06:43 pm IST,  Updated : Sep 15, 2016 06:43 pm IST

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने हॉलीवुड करियर में काफी व्यस्त हैं। अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ में अभिनय के बाद प्रियंका चोपड़ा फोब्र्स की सूची में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली भारतीय टीवी अभिनेत्री बन गई हैं।

pc- India TV Hindi
pc

न्यूयार्क: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने हॉलीवुड करियर में काफी व्यस्त हैं। अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ में अभिनय के बाद प्रियंका चोपड़ा फोब्र्स की सूची में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली भारतीय टीवी अभिनेत्री बन गई हैं। फोब्र्स की ओर से जारी विश्व की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की सूची में प्रियंका 8वें पायदान पर हैं, जबकि सोफिया वरगेरा पिछले 5 सालों से पहले पायदान पर बनी हुई हैं।

इसे भी पढ़े:- प्रियंका की कामयाबी से बेहद खुश हैं अनिल कपूर

कर एवं प्रबंधन शुल्क के भुगतान से पहले कोलंबियाई-अमेरिकी अभिनेत्री वरगेरा ने 4.4 करोड़ डॉलर की राशि से घर खरीदा है। हालांकि उनकी यह सारी कमाई टीवी शो मार्डन फेमिली से नहीं हुयी है। वेरगेरा उत्पादों के विज्ञापनों के जरिए भी अच्छी खासी कमाई करती हैं।

पिछले साल एबीसी के ‘क्वांटिकों’ से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वालीं प्रियंका ने इस धारावाहिक में काम करके 1.1 करोड़ डॉलर की कमाई की। अब वह इस धारावाहिक के दूसरे सत्र की तैयारियों में लगी हैं।

प्रियंका ने पिछले एक साल के दौरान बॉलीवुड की 2 फिल्मों ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘जय गंगाजल’ में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड की फिल्म ‘बेवॉच’ से अंतरराष्ट्रीय फिल्मों की अभिनय दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में उन्होंने ड्वेन जान्सन के साथ काम किया था, जो दुनिया में अभिनय के जरिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता हैं।

फोब्र्स पत्रिका के अनुसार प्रियंका ने भी अन्य टीवी अभिनेत्रियों की तरह केवल एक ही फिल्म अथवा धारावाहिक में अभिनय से यह कमाई नहीं की है। प्रियंका भारत में विज्ञापन से कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की सूची में भी शीर्ष पर हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन