1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्रिश्चियन वेडिंग के बाद किस करते दिखें निक और प्रियंका, सामने आईं तस्वीरें

क्रिश्चियन वेडिंग के बाद किस करते दिखें निक और प्रियंका, सामने आईं तस्वीरें

 Published : Dec 04, 2018 06:08 pm IST,  Updated : Dec 04, 2018 06:11 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की है।

Nick-Priyanka- India TV Hindi
Nick-Priyanka Image Source : PEOPLE MAGAZINE

मुंबई: इंतजार खत्म हो गया, बॉलीवुड की मोस्ट हॉट एंड गॉर्जियस लेडी प्रियंका चोपड़ा और उनके विदेशी हस्बैंड निक जोनस की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं। प्रियंका और निक ने 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति रिवाज और 2 दिसंबर को हिंदू रीति रिवाजों से शादी की है। क्रिश्चियन वेडिंग के बाद निक और प्रियंका एक दूसरे को किस करते नजर आएं। यह तस्वीरें पीपुल मैग्जीन में छपी हैं।

निक और प्रियंका शादी शादी से काफी खुश हैं और यह खुशी उनकी आंखों में साफ दिखाई दे रही है।

प्रियंका चोपड़ा अपनी इस क्रिश्चियन वेडिंग में अपनी मां के साथ पहुंची, प्रियंका किसी परी से कम नहीं लग रही हैं और यह शादी किसी फेयरीटेल जैसी रही।

Nick-Priyanka
Image Source : PEOPLE.COMNick-Priyanka

प्रियंका और निक की शादी निक के पिता पॉल केविन जोनस ने रिचुअल्स पूरे करवाए। गौरतलब है कि पॉल केविन जोनस अमेरिका में चर्च के पास्टर रह चुके हैं। प्रियंका की ब्राइडमेट्स उनकी बहनें रहीं, जो पिंक आउटफिट में नजर आईं। जबकि ग्रूमपर्सन्स में निक के तीनों भाई जो, केविन फ्रैंकी के साथ प्रियंका के भाई सिद्धार्थ भी शामिल हुए।

Nick Priyanka
Image Source : PEOPLE.COMNick Priyanka

प्रियंका चोपड़ा के आउटफिट्स की बात करें तो उन्होंने Ralph Lauren के द्वारा डिजाइन किया हुआ क्रिस्टल इंभेलिस्ड गाउन पहना। वहीं निक जोनस ने इस डिजाइनर की Shawl-collar डिनर जैकेट पहनी हुई थी। इस बारें में खुद इस Ralph Lauren ने खुलासा किया है।

Nick-Priyanka
Image Source : PEOPLE.COMNick-Priyanka

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर की है।

प्रियंका चोपड़ा ने 2 दिसंबर को हिंदू रीति रिवाजों से भी शादी की है, इस शादी की तस्वीर प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस शादी में प्रियंका ने लाल रंग का लहंगा पहना था।

प्रियंका और निक की शादी की तस्वीरें आईं सामने

आज दिल्ली में है निक और प्रियंका का रिसेप्शन

प्रियंका-निक की शादी में परिणीति ने लगाए ठुमके

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन