1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा की मां ने समधन संग लगाए ठुमके, inside VIDEO हुआ वायरल

प्रियंका चोपड़ा की मां ने समधन संग लगाए ठुमके, inside VIDEO हुआ वायरल

 Published : Aug 29, 2018 01:39 pm IST,  Updated : Aug 29, 2018 03:28 pm IST

प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ वक्त से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। बीते दिनों ही उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से मुंबई में रोके में रस्म निभाई। इस खास मौके पर दोनों के परिवार वालों और कुछ करीबी दोस्तों को ही शामिल किया गया था।

Priyanka Chopra and Nick Jonas mothers dance- India TV Hindi
Priyanka Chopra and Nick Jonas mothers dance

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ वक्त से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। बीते दिनों ही उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से मुंबई में रोके में रस्म निभाई। इस खास मौके पर दोनों के परिवार वालों और कुछ करीबी दोस्तों को ही शामिल किया गया था। अब प्रियंका और निक की शादी को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। हालांकि यह कब और कहां होगी इस पर अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल तो सोशल मीडिया पर दोनों के रोके की तस्वीरें और वीडियो छाई हुई हैं।

इस रोका सेरेमनी के लिए निक के माता-पिता भी मुंबई पहुंचे थे। सुबह में रोके की रस्में पूरी होने के बाद प्रियंका ने सभी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के लिए शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी की भी काफी तस्वीरें और वीडियो अब तक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। अब निक की मां डेनिस जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी समधन यानी प्रियंका की मां मधु चोपड़ा के साथ थिरकते हुए दिखाई दे रही हैं।

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, "मेरी डांसिंग में आपके सब्र का बहुत शुक्रिया मधु जी। मैं आपको बहुत याद करती हूं।" खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक इसी साल अक्टूबर तक शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कहा जा रहा है कि दोनों हवाई में शादी करेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन