1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस अपनी शादी में इस रस्म को करने के बाद नहीं रोक पाए थे हंसी

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस अपनी शादी में इस रस्म को करने के बाद नहीं रोक पाए थे हंसी

 Published : Feb 10, 2019 01:30 pm IST,  Updated : Feb 10, 2019 01:41 pm IST

यंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी शायद ही कोई भुल सकता है। दोनों ने हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। शादी के बाद दोनों फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

priyanka chopra and nick jonas- India TV Hindi
priyanka chopra and nick jonas

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी शायद ही कोई भुल सकता है। दोनों ने हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। शादी के बाद दोनों फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। प्रियंका-निक शादी के बाद ज्यादा से ज्यादा समय एक-दूसर के साथ बिता रहे हैं। नए साल पर दोनों अपनी फैमिली ट्रीप स्विटजरलैंड में मना रहे थे। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों की शादी के फोटो सोशल मीडिया पर आए दिन तहलका मचाते रहती है। इसी बीच प्रियंका और निक की एक और शादी की फोटो सोशल मीडिया पर आई है जो सुर्खियां बटोर रही है।

बता दें कि प्रियंका अपनी अपकमिंग फ़िल्म 'इज़ इंट इट रोमांटिक' के प्रमोशन में जुटी हैं उसके अलावा अपने मोम की प्रतिमा बनने की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। बहरहाल, देखिये वो तस्वीर जो प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। प्रियंका की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगा सकते हैं कि उनकी इस तस्वीर को सोलह लाख से ज़्यादा लोगों ने लाइक किया है।

ज़िंदगी से भरी इस तस्वीर में प्रियंका का अंदाज़ देखने लायक है। निक जोनस से शादी के बाद वो पहले से कहीं ज़्यादा कॉन्फिडेंट और बिंदास नज़र आने लगी हैं। आये दिन निक प्रियंका के साथ भी अपनी तस्वीरें शेयर कर बताते रहते हैं कि उनकी लाइफ भी कितनी बदल गयी है। देश-विदेश में प्रियंका की ज़बरदस्त फैन फॉलोविंग है और पिछले कुछ महीनों में इसमें और भी बढ़ोतरी हुई है। प्रियंका सोशल मीडिया की भी क्वीन हैं! उनका एक और अंदाज़ इस तस्वीर में देख सकते हैं जो उन्होंने हाल ही में शेयर किया है!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन