1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस करेंगे इस आईलैंड में शादी, पढ़िए पूरी डिटेल्स

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस करेंगे इस आईलैंड में शादी, पढ़िए पूरी डिटेल्स

 Published : Aug 22, 2018 03:35 pm IST,  Updated : Aug 22, 2018 03:35 pm IST

 कहा जा रहा है कि प्रियंका अक्टूबर में शादी कर सकती हैं, हालांकि शादी की डेट अभी तक फाइनल नहीं हुई ह

प्रियंका-निक- India TV Hindi
प्रियंका-निक

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के रोके ने लोगों के दिलों में खलबली मचा दी है, अब फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका की शादी कब होगी, कहां होगी और कैसे होगी इस बारे में अभी तक किसी को कुछ पता नहीं चला है। लेकिन बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम में छपी खबर के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा भीड़भाड़ से दूर ‘हवाई’ में शादी करने का फैसला कर चुकी हैं। प्रियंका और निक प्राइवेट तरीके से शादी करना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने इस आईलैंड को चुना है।

आपको बता दें, यह आईलैंड निक के लिए काफी स्पेशल है, इसकी वजह है कि निक ने यहां अपनी फिल्म Five 0 और Jumanji की शूटिंग की है। निक और प्रियंका दोनों इस शादी को सिंपल तरीके से करना चाहते हैं, जो मीडिया से थोड़ा दूर हो, इसलिए उन्होंने हवाई चुना है।

प्रियंका की मां ने हाल ही में मीडिया को बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था- ‘’मैं प्रियंका पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं बनाना चाहती हूं, ना ही उसपर कुछ थोपना चाहती हूं। हालांकि मैं चाहती हूं कि मेरी बेटी की शादी ट्रैडिशनल तरीके से हो। रोके का फंक्शन भी पूजा-पाठ के साथ संपन्न हुआ था। मेरे लिए रीति-रिवाज बहुत मायने रखते हैं।‘’ मां के बयान से तो यही लगता है कि निक और प्रियंका की शादी हिंदू रीति-रिवाज से होगी।

अगर यह सच है कि प्रियंका चोपड़ा हवाई में शादी कर रही हैं तो फिर उनकी शादी काफी ग्रैंड और महांगी होगी। कहा जा रहा है कि प्रियंका अक्टूबर में शादी कर सकती हैं, हालांकि शादी की डेट अभी तक फाइनल नहीं हुई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन