1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की 'भारत' में इस अंदाज में दिखेंगी कटरीना कैफ, शेयर किया पहला लुक!

सलमान खान की 'भारत' में इस अंदाज में दिखेंगी कटरीना कैफ, शेयर किया पहला लुक!

 Published : Aug 21, 2018 01:26 pm IST,  Updated : Aug 21, 2018 01:26 pm IST

सलमान खान और कटरीना कैफ पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'भारत' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच दबंग खान और उनकी मां सलमा खान की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

Katrina Kaif shares first pic in Malta- India TV Hindi
Katrina Kaif shares first pic in Malta

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और कटरीना कैफ पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'भारत' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच दबंग खान और उनकी मां सलमा खान की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में वह अपनी मां के साथ सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। इसमें उनकी फिल्म 'करण अर्जुन' का लोकप्रिय सुपरहिट गाना 'ये बंधन तो प्यार का बंधन है' है सुनाई दे रहा है। अब सलमान के बाद कटरीना कैफ का भी एक लुक सामने आया है। कहा जा रहा है कि यह 'भारत' में उनका पहला लुक हो सकता है।

कटरीना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें उनका हेयर स्टाइल भी काफी अलग दिखाई दे रहा है। इसके बाद से ही फिल्म में उनके पहले लुक को लेकर चर्चा होने लगी है। उन्होंने अपनी यह तस्वीर माल्टा से पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में भी 'माल्टा' ही लिखा है।

गौरतलब है कि सलमान फिल्म के सेकंड शेड्यूल के लिए इसी महिने में यूरोपिय देशों में शुरू करने वाले हैं। बता दें कि फिल्म में पहले प्रियंका चोपड़ा, सलमान के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली थीं, लेकिन बाद उन्होंने इस फिल्म से अपने हाथ खींच लिए और उनकी जगह कटरीना को कास्ट कर लिया गया। फिल्म में कैट के अलावा दिशा पटानी, तब्बू और सुनील ग्रोवर जैसे सितारे भी अहम किरदारों में दिखाई देने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन