1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने दी ड्वेन जॉनसन को मात, बनीं नंबर वन सोशल मीडिया सेलिब्रिटी

प्रियंका चोपड़ा ने दी ड्वेन जॉनसन को मात, बनीं नंबर वन सोशल मीडिया सेलिब्रिटी

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 16, 2017 07:03 am IST,  Updated : Jun 16, 2017 07:03 am IST

प्रियंका चोपड़ा अपने शानदार अभिनय से दुनियाभर के लोगों को अपना दीवाना बना चुकी हैं। उन्होंने न सिर्फ हिन्दी सिनेमा में बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी बेहतरीन अदाकारी से सभी का दिल जीता है। हाल ही में प्रियंका ने शीर्ष कलाकारों की सूची में...

pc- India TV Hindi
pc

लॉस एंजेलिस: बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्म निर्माता प्रियंका चोपड़ा अपने शानदार अभिनय से दुनियाभर के लोगों को अपना दीवाना बना चुकी हैं। उन्होंने न सिर्फ हिन्दी सिनेमा में बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी बेहतरीन अदाकारी से सभी का दिल जीता है। हाल ही में प्रियंका ने शीर्ष कलाकारों की सूची में फिल्म 'बेवॉच' में अपने सह कलाकारों ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन को पछाड़ते हुए पहला स्थान पाया है। द हॉलीवुड रिपोर्टर की शीर्ष कलाकारों की रैंकिंग शुरू होने के एक हफ्ते बाद नई सूची में जॉनसन का स्थान लेते हुए प्रियंका पहले स्थान पर आई हैं।

सोशल मीडिया विश्लेषक कंपनी एमवी पिंडेक्स द्वारा जारी किए जाने वाले विश्व आंकड़ों पर आधारित शीर्ष कलाकारों की इस सूची में फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिवट्र, यूट्यूब और गूगल प्लस पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय कलाकार शामिल हैं। इस सूची को बनाने की कार्यप्रणाली सोशल मंचों पर प्रत्येक हफ्ते फोलोअर्स/सब्सक्राइबर्स के जुड़ने पर आधारित है। हाल ही का ट्रैकिंग वीक 6 जून को खत्म हुआ है।

हॉलीवुड रिपोर्टर की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के 'क्वांटिको' शो से प्रसिद्धि पाने वाली प्रियंका सूची में 2-1 के अंतर से आगे बड़ी और कई अंकों का लाभ लेते मिला, जिसमें ट्रैकिंग वीक में टिवट्र पर 98 प्रतिशत उपस्थिति शामिल है। जॉनसन और एफ्रॉन ने इस सूची में 2 और 9वां स्थान पाया है। लंदन टावर में आग पर बोले ऋषि कपूर, "मैं कोई हीरो नहीं था"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन