1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर बदला अपना नाम, अब इस नाम से जानी जाएंगी पीसी

निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर बदला अपना नाम, अब इस नाम से जानी जाएंगी पीसी

 Published : Dec 06, 2018 04:21 pm IST,  Updated : Dec 06, 2018 04:42 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 और 2 दिसंबर को शादी की है।

प्रियंका चोपड़ा- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में अपने अमरीकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से क्रिश्चियन और हिंदू रीति रिवाजों से शादी की है। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर नाम बदल दिया है। प्रियंका चोपड़ा अब बन गई हैं प्रियंका चोपड़ा जोनस। इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने अपना नाम बदल दिया है। प्रियंका अब पूरी तरह जोनस फैमिली का हिस्सा बन गई हैं। जोनस फैमिली भी अपनी बहू का शानदार स्वागत किया है। प्रियंका चोपड़ा को उनके फैंस पीसी कहकर बुलाते थे, अब प्रियंका के फैन उन्हें पीसीजे कहकर बुलाने वाले हैं। देखिए प्रियंका के इंस्टाग्राम का स्क्रीनशॉट...

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भारत आकर शादी का फैसला किया। प्रियंका और निक ने शादी से पहले न्यूयॉर्क में भी वेडिंग पार्टी की थी। शादी के बाद प्रियंका और निक ने 4 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी रखी थी, इस पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे। पीएम मोदी ने दोनों को गुलाब का फूल भेंट किया था।

PCJ
PCJ

शादी के बाद दिए पहले इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वो शादी के वक्त काफी नर्वस और डरी हुई थीं, लेकिन निक जोनस को सामने देखकर डर कम हो गया। प्रियंका ने बताया कि शादी के बाद मेरा और निक दोनों का काम बहुत मायने रखता है, इसलिए मैंने शादी के तुरंत बाद काम शुरू कर दिया। क्योंकि आपकी प्राथमिकताएं बहुत मायने रखती हैं। हमारी प्राथमिकताएं हमेशा काम ही है।

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस होने के साथ-साथ हॉलीवुड में भी सक्रिय हैं, इसके अलावा वो प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं। प्रियंका एक डेटिंग एप की भी मालकिन हैं। 

Also Read:

जेठानी सोफी टर्नर के साथ झूमकर नाचीं प्रियंका चोपड़ा, देखे तस्वीरें

दिल्ली रिसेप्शन के बाद मुंबई पहुंचे प्रियंका और निक, देखें तस्वीरें

सुर्खियां बटोरने में तैमूर अली खान से छोड़ा सैफ और करीना को पीछे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन