1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विवादों में फंसी भंसाली की ‘पद्मावती’ को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात

विवादों में फंसी भंसाली की ‘पद्मावती’ को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात

 Published : Dec 21, 2017 12:08 pm IST,  Updated : Dec 21, 2017 12:08 pm IST

‘पद्मावती’ को लेकर अब भी विवाद जारी है। भंसाली के अलावा फिल्म की स्टारकास्ट को भी खूब धमकियां मिल रही है। हालांकि पूरी फिल्म इंडस्ट्री इनके समर्थन में खड़ी है। वहीं ओर हॉलीवुड का रुख कर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी अब इस मामले पर चुप्पी...

priyanka deepika- India TV Hindi
priyanka deepika

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली की पद्मावती को लेकर अब भी विवाद जारी है। भंसाली के अलावा फिल्म की स्टारकास्ट को भी खूब धमकियां मिल रही है। हालांकि पूरी फिल्म इंडस्ट्री इनके समर्थन में खड़ी है। वहीं ओर हॉलीवुड का रुख कर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि, लोग इस फिल्म की कला को जरूर देख पाएंगे। बता दें कि प्रियंका को संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘गोलियों की रासलीला- रामलीला’ में देखा जा चुका है। प्रियंका का कहना है कि वह हमेशा भंसाली के साथ खड़ी रहेंगी।

गौरतलब है कि फिलहाल ‘पद्मावती’ की रिलीज डेट तय नहीं हो पाई हैं, इसकी वजह है कि फिल्म को अभी सीबीएफसी से प्रमाण पत्र मिलना बाकी है। कई राजपूत संगठनों और राजनीतिक नेताओं ने निर्देशक पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने फिल्म में ‘‘ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़’’ की है। प्रियंका ने कहा, ‘‘मेरे संजय सर के साथ अविश्वसनीय संबंध है और मैं उनकी जबरदस्त प्रशंसक हूं। मैं जानती हूं कि यह फिल्म प्रदर्शित होगी और लोग इसके पीछे की कला को देख पाएंगे।’’

प्रियंका हाल ही में जी सिने अवार्ड में शामिल हुई थीं और इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से यह बातें कीं, ‘‘उन्हें यह आश्वस्त करने की जरूरत है कि सब कुछ ठीक कर दिया गया है। मैं हमेशा न केवल संजय सर के साथ खड़ी रहूंगी बल्कि मैं दीपिका,रणवीर और शाहिद के लिए भी खड़ी रहूंगी।’’ प्रियंका ने भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के साथ हाल में शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को बधाई दी। उन्होंने अभिनेत्री मेगन मर्केल को भी ब्रिटेन के राजकुमार हैरी से सगाई करने पर बधाई दी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन