1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पापा के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा हुईं इमोशनल, शेयर किया वीडियो

पापा के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा हुईं इमोशनल, शेयर किया वीडियो

 Published : Aug 23, 2018 02:04 pm IST,  Updated : Aug 23, 2018 02:04 pm IST

प्रियंका चोपड़ा के पापा अशोक चोपड़ा का 23 अगस्त को बर्थडे है। हालांकि अशोक चोपड़ा अब इस दुनिया में नहीं हैं। प्रियंका अपने पापा के बहुत क्लोज थीं। गुरुवार को प्रियंका ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर पापा को बर्थडे विश किया।

Priyanka Chopra with father Ashok Chopra and mother Madhu Chopra- India TV Hindi
Priyanka Chopra with father Ashok Chopra and mother Madhu Chopra Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा के पापा अशोक चोपड़ा का 23 अगस्त को बर्थडे है। हालांकि अशोक चोपड़ा अब इस दुनिया में नहीं हैं। प्रियंका अपने पापा के बहुत क्लोज थीं। गुरुवार को प्रियंका ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर पापा को बर्थडे विश किया। वीडियो में प्रियंका ने पुराने लम्हों को समेटा है। इस वीडियो का उन्होंने कैप्शन दिया है- ''डैड, आपको हमेशा मिस करते हैं। हैप्पी बर्थडे। हमेशा हमेशा के लिए।''

आपको बता दें कि 10 जून 2013 को अशोक चोपड़ा का निधन हो गया था। वह 2008 से कैंसर से जूझ रहे थे। प्रियंका अपने पापा के बर्थ और डेश एनिवर्सरी पर हर साल कुछ पुराने लम्हें शेयर कर उन्हें याद करती हैँ।

इस साल प्रियंका ने अपने पापा की 5वीं पुण्यतिथि पर उन्हें सुपरहीरो कहा था। उन्होंने लिखा था- ''मेरे पापा मेरे बेस्ट फ्रेंड, मेरे सुरक्षा कवच थे। वह मेरे सुपरहीरो थे। मैं बड़ी होकर उनकी तरह बनना चाहती थी। उनमें बहुत आत्म-विश्वास था।''

प्रियंका ने अपने हाथ पर अपने पापा की हैंडराइटिंग में "Daddy'slil girl" का टैटू भी बनवा रखा है।

प्रियंका और उनके बॉयफ्रेंड निक जोनस का 18 अगस्त को रोका सेरेमनी हुई थी। दोनों इस साल अक्टूबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों लगभग 2-3 महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो प्रियंका, सोनाली बोस की फिल्म 'स्काई इज पिंक' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम हैं।

Also Read:

Satyameva Jayate Box Office Collection Day 8: जारी है जॉन अब्राहम का धमाल, अब तक हो चुकी है इतनी कमाई

कमाई के मामले में अक्षय ने सलमान को छोड़ा पीछे, दुनिया के 7वें सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर बने

हेलन के मशहूर गाने 'मुंगडा' के रीमेक में नजर आएंगे अजय और सोनाक्षी, 'टोटल धमाल' में शामिल होगा गीत

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन