1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दुल्हन बनने से पहले प्रियंका चोपड़ा की पायजामे-हील्स वाली अनोखी बैचलर्स पार्टी, Photos वायरल

दुल्हन बनने से पहले प्रियंका चोपड़ा की पायजामे-हील्स वाली अनोखी बैचलर्स पार्टी, Photos वायरल

 Published : Nov 07, 2018 12:45 pm IST,  Updated : Nov 07, 2018 12:54 pm IST

प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी से पहले अपनी बैचलर्स लाइफ का हर पल इनजॉय करना चाहती हैं। हाल ही में प्रियंका और उनकी गर्ल्स गैंग की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी से पहले अपनी बैचलर्स लाइफ का हर पल इनजॉय करना चाहती हैं। हाल ही में प्रियंका और उनकी गर्ल्स गैंग की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में प्रियंका की बहन परीणीति चोपड़ा, ईशा अंबानी और उनके करीबी दोस्त इस 'बैचलरेट पार्टी' में मौजूद थे। इस पार्टी के दौरान प्रियंका का अभी तक कर सबसे स्टाइलिश ड्रेस ने लोगों का दिल जीत लिया इस इस पार्टी के बाद प्रियंका ने अपनी गर्ल गैंग के साथ पायजामे और हील्स में पार्टी की।

बता दें कि पिछले दिनों न्यू यॉर्क में ब्राइडल सेरिमनी के बाद प्रियंका अपने गर्ल गैंग के साथ बैचलर पार्टी के लिए एम्सटर्डम रवाना हुई थीं। इस पार्टी में प्रियंका के साथ उनकी बहन परिणीति चोपड़ा, उनकी होने वाली ननद सोफी टर्नर, ईशा अंबानी और अन्य शामिल रहीं। अब प्रियंका चोपड़ा बैचलर पार्टी कर परिणीति के साथ वापस मुंबई आ गई हैं। 

एयरपोर्ट पर लिओपार्ड प्रिंटेड टॉप और रेड पैंट में दिखीं प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, सफेद टी-शर्ट, ब्लू डेनिम और बूट पहने परिणीति भी काफी प्यारी लग रही थीं। तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों ने बैचलर पार्टी को खूब इंजॉय किया है। दूसरी ओर प्रियंका शादी से पहले अपने सेलिब्रेशन की अपडेट फैन्स को भी लगातार दे रही हैं। उन्होंने बैचलर पार्टी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं, जिनमें वह अपने गैंग के साथ काफी इंजॉय करते हुए दिख रही हैं। 

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की शादी की तारीखों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रियंका-निक जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। साथ ही सेलिब्रेशन की तस्वीरों से यह साफ है कि इनकी शादी जबरदस्त ग्लैमरस होने वाली है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन