1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sucker गाने के बाद जोनस ब्रदर्स की डॉक्यूमेंट्री Chasing Happiness में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा, देखिए ट्रेलर

Sucker गाने के बाद जोनस ब्रदर्स की डॉक्यूमेंट्री Chasing Happiness में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा, देखिए ट्रेलर

 Published : May 10, 2019 07:52 am IST,  Updated : May 10, 2019 07:54 am IST

जोनस ब्रदर्स पर एकडॉक्यूमेंट्री Chasing Happiness बनने जा रही है। इस डॉक्यूमेंट्री में प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली हैं।

Priyanka Chopra and Nick jonas- India TV Hindi
Priyanka Chopra and Nick jonas Image Source : INSTAGRAM

जोनस ब्रदर्स का साथ में आना इस साल का सबसे बड़ा कमबैक रहा है। निक जोनस(nick Jonas), केविन जोनस और जो जोनस का साथ में गाना Sucker लोगों को बहुत पसंद आया है। अभी भी यह गाना टॉप में अपनी जगह बनाए हुए है। 'Sucker' गाने में निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) नजर आई थीं। अब जोनस ब्रदर्स पर बनने जा रही डॉक्यूमेंट्री में भी प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली हैं।

जोनस ब्रदर्स पर बनने जा रही डॉक्यूमेंट्री Chasing Happiness में तीनों भाईयों के बचपन से लेकर अब तक की पूरी कहानी दिखाई जाएगी। उनके पैशन म्यूजिक करियर सभी के बारे में इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए लोगों को पता चलेगा। इस डॉक्यूमेंट्री की खास बात यह है कि इसमें प्रियंका चोपड़ा भी नजर आने वाली हैं जो ट्रेलर में देखा जा सकता है। डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर 9 मई को रिलीज हो चुका है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा की झलक नजर आई है।

डॉक्यूमेंट्री के ट्रेलर में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी की झलक दिखाई गई हैं। सिर्फ यह नहीं जो जोनस की पत्नी सोफी टर्नर भी इस ट्रेलर में नजर आई हैं।

यह डॉक्यूमेंट्री 4 जून को रिलीज होने वाली है। Chasing Happiness डॉक्यूमेंट्री को एमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा। इसमें जोनस ब्रदर्स की कुछ ऐसी वीडियोज भी हैं जिसे किसी ने आज तक नहीं देखा होगा। उनके न्यू जर्सी में शुरूआती दिनों से लेकर अब तक की जिंदगी के बारे में दिखाया जाने वाला है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

ऋतिक रोशन के 'सुपर 30' की रिलीज डेट टालने पर कंगना रनौत ने किया रिएक्ट

आमिर खान ने बेटी ईरा के बर्थ डे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन