1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने बहन परिणीति और दोस्त ईशा अंबानी संग मिलकर घर पर बनाई Ice Cream

प्रियंका चोपड़ा ने बहन परिणीति और दोस्त ईशा अंबानी संग मिलकर घर पर बनाई Ice Cream

 Published : Apr 29, 2019 07:35 am IST,  Updated : Apr 29, 2019 07:35 am IST
प्रियंका चोपड़ा- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA CHOPRA

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस वक्त मुंबई में हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी अटेंड करने इंडिया आई हुई हैं। इस बीच ईशा अंबानी ने प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा समेत अपनी दोस्तों के लिए हाउसपार्टी रखी। इस दौरान इन सहेलियों ने साथ मिलकर घर पर आइसक्रीम भी बनाई। प्रियंका और परिणीति के साथ उनकी दोस्त ईशा अंबानी और तमन्ना दत्त भी दिखीं।

प्रियंका चोपड़ा ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। जिस पर परिणीति ने कमेंट करते हुए लिखा- अब तक की बेहतरीन रात। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है- घर पर आइसक्रीम बनाते हुए। ईशा अंबानी तुम्हें खूब सारा प्यार। तुम्हारा घर बहुत सुंदर है। मैं आशा करती हूं तुम हमेशा खुश रहो और हंसती रहो। उम्मीद करती हूं ऐसी ही गर्ल्स नाइट और आएं। आलिया भट्ट तुमने ये मैडनेस मिस कर दी। सभी लड़कियों को प्यार।

इस दौरान सोनाली बेंद्रे की ननद और गोल्डी बहल की बहन सृष्टि बहल भी मौजूद रहीं। बता दें, प्रियंका चोपड़ा, ईशा अंबानी, परिणीति चोपड़ा, सृष्टि बहल और तमन्ना दत्त बेस्टी हैं। अक्सर ये लोग साथ टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं।

ऋषि कपूर ने न्यूयॉर्क में इंडियन कॉन्सुलेट से वोट करने के लिए मांगी मदद

एवेंजर्स एंडगेम कर रही है ताबड़तोड़ कमाई

अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी ने अमिताभ बच्चन के बिना कंचना के रीमेक की शुरू की शूटिंग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन