अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने शादी के बाद पहला ईस्टर अपने पति पॉप सिंगर निक जोनस के साथ मनाया। दोनों ने अटलांटा में ईस्टर मनाया और इसकी कुछ खूबसूरत तस्वीरों को प्रियंका ने रविवार के दिन अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें निक की मां डेनिसी जोनस भी उनके साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, "हम सभी की तरफ से आपको हैप्पी ईस्टर।"
Related Stories
निक ने भी प्रियंका के साथ एक बहुत ही सुंदर तस्वीर को शेयर किया जिसके साथ उन्होंने लिखा, "मैं और मेरी पत्नी की ओर से आपको और आपके पार्टनर को हैप्पी ईस्टर।"
प्रियंका ने 'द स्काय इज पिंक' की शूटिंग को पूरा किया जिसे सोनाली बोस द्वारा निर्देशित किया गया। प्रियंका ने कहा कि वह एक कॉमेडी फिल्म में लेखक-अभिनेता मिंडी कालिंग संग नजर आएंगी।
इधर निक भी अपने दोनों भाई जोए जोनस और केविन जोनस संग इस साल 'सकर' एल्बम से अपनी वापसी करेंगे।
Also Read:
सलमान खान-कटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' का ट्रेलर आउट, दिखी एक मिडिल क्लास इंसान की पूरी कहानी
'छपाक': Deepika Padukone और विक्रांत मेसी का Kiss विडियो वायरल