1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'छपाक': Deepika Padukone और विक्रांत मेसी का Kiss विडियो वायरल

'छपाक': Deepika Padukone और विक्रांत मेसी का Kiss विडियो वायरल

 Published : Apr 22, 2019 10:15 am IST,  Updated : Apr 22, 2019 10:22 am IST

दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक की शूटिंग दिल्ली में चल रही है और फिल्म के सेट से आए दिन फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर आते रहती है। हाल ही में फिल्म के सेट से दीपिका और विक्रांत मेस्सी की किस वाली वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में दोनों लीप लॉक किस करते नजर आ रहे हैं।

दीपिका पादुकोण- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक की शूटिंग दिल्ली में चल रही है और फिल्म के सेट से आए दिन फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर आते रहती है। हाल ही में  फिल्म के सेट से दीपिका और विक्रांत मेस्सी की किस वाली वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में दोनों लीप लॉक किस करते नजर आ रहे हैं।

दीपिका पादुकोण इन दिनों मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' की शूटिंग में बिजी हैं। मूवी में विक्रांत मेसी मेल लीड का रोल निभा रहे हैं। शूटिंग के दौरान के कुछ विडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन विडियोज में दीपिका और विक्रांत किस करते नजर आ रहे हैं। 

वायरल विडियोज में से एक में विक्रांत और दीपिका एक बिल्डिंग की छत पर रोमांटिक सीन शूट करते दिखाई दे रहे हैं। पहले विक्रांत दीपिका को गले लगता है इसके बाद उनका किस सीन शूट किया जाता है। वहीं दूसरे विडियो में विक्रांत और दीपिका के इस सीन को दूसरे एंगल से जूम करके लिया गया है। 

विडियोज में देखा जा सकता है कि जब यह सीन शूट किया जा रहा था तब आसपास कितनी बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जो अपने घरों की छत से झांकते हुए दीपिका और विक्रांत को देख रहे थे। ​

वायरल क्लिप्स में सुना जा सकता है कि कैसे विक्रांत और दीपिका के किस करते ही लोगों ने शोर मचाना और सीटी बजाना शुरू कर दिया। कुछ तो यह भी कॉमेंट करते दिखे कि 'यह बच्चों को मत दिखाओ'। हालांकि इस हल्ले के बीच भी विक्रांत और दीपिका ने परफेक्शन के साथ अपने सीन को डिलिवर किया जो दिखाता है कि वे कितने प्रफेशनल हैं। 

बता दें कि, 'छपाक' ऐसिड विक्टिम सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। इसमें दीपिका लक्ष्मी की किरदार निभा रही हैं तो वहीं विक्रांत लक्ष्मी के पूर्व बॉयफ्रेंड व सोशल ऐक्‍टिविस्‍ट आलोक दीक्षित के रोल में दिखेंगे। 

ये भी पढ़ें:

अक्षय की 'सूर्यवंशी' में कटरीना कैफ करेंगी लीड रोल, पहला पोस्टर के लिए किया शूट

हॉस्पिटल से डिसचार्ज हुई हेट स्टोरी 2 की एक्ट्रेस सुरवीन चावला, सामने आई बेटी की पहली तस्वीर

'छपाक': Deepika Padukone और विक्रांत मेसी का Kiss विडियो वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन