1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय की 'सूर्यवंशी' में कटरीना कैफ करेंगी लीड रोल, पहला पोस्टर के लिए किया शूट

अक्षय की 'सूर्यवंशी' में कटरीना कैफ करेंगी लीड रोल, पहला पोस्टर के लिए किया शूट

 Published : Apr 22, 2019 07:58 am IST,  Updated : Apr 22, 2019 10:23 am IST

अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी में कैटरीना कैफ लीड रोल करेंगी। सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म का पहला पोस्टर के लिए कैटरीना ने शूट भी कर लिया है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विट कर इस बात की जानकारी दी है।

अक्षय कुमार एंड...- India TV Hindi
अक्षय कुमार एंड कैटरीना कैफ

नई दिल्ली: अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी में कैटरीना कैफ लीड रोल करेंगी। सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म का पहला पोस्टर के लिए कैटरीना ने शूट भी कर लिया है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विट कर इस बात की जानकारी दी है। साथ ही यह भी खबर आ रही है कि कैटरीना कैफ की सूर्यवंशी उनके बेस्ट फ्रेंड सलमान खान की फिल्म भारत के साथ ही अगल ईद पर रिलीज होगी।

बता दें कि इस फिल्म को रोहित शेट्टी डॉयरेक्ट करेंगे। अक्षय फिल्म सूर्यवंशी में लीड रोल प्ले करने जा रहे हैं। इसकी शूटिंग कब से शुरू होगी इस बात का खुलासा हो गया है। रोहित ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया- ''हम फिल्म की शूटिंग मई में शुरू कर देंगे। फिल्म की रिलीज के पहले ये करीब एक साल की जर्नी होगी। हालांकि फिल्म में फीमेल लीड कौन करने जा रहा है इसका खुलासा नहीं हुआ है। मगर हम इस बात का खुलासा 2-3 दिनों में कर देंगे।''

इसके अलावा उन्होंने एक और प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए बताया- ''मैं एक एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज प्रोड्यूस कर रहा हूं। इस सीरीज की शूटिंग 2020 जनवरी से शुरू होगी। इसे बड़े पैमाने पर शूट किया जाएगा। इसलिए इसमें अभी समय लग रहा है। इसकी कहानी पर पिछले 2 साल से काम चल रहा है। 

सूर्यवंशी का निर्माण करण जौहर कर रहे हैं। इसमें सिंघम से अजय देवगन और सिम्बा से रणवीर सिंह के किरदार का कैमियो भी देखने को मिलेगा। 2018 में रिलीज हुई फिल्म सिम्बा में सूर्यवंशी के किरदार में अक्षय कुमार ने कैमियो किया था। फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। सूर्यवंशी अगले साल 2020 के ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म की टक्कर, सलमान खान और आलिया भट्ट की इंशाअल्लाह से होगी

ये भी पढ़ें:

हॉस्पिटल से डिसचार्ज हुई हेट स्टोरी 2 की एक्ट्रेस सुरवीन चावला, सामने आई बेटी की पहली तस्वीर

'छपाक': Deepika Padukone और विक्रांत मेसी का Kiss विडियो वायरल

मलाइका से पहले अरबाज खान अपने से 22 साल छोटी गर्लफ्रेंड से करेंगी शादी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन