1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लंबे वक्त के बाद एक फ्रेम के कैद हुए प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास, फैंस कर रहे हैं तारीफ

लंबे वक्त के बाद एक फ्रेम के कैद हुए प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास, फैंस कर रहे हैं तारीफ

 Published : Aug 04, 2021 09:54 am IST,  Updated : Aug 04, 2021 09:54 am IST

इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने निक के साथ एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट कर खुशी जताई है। तस्वीर में निक को प्रियंका की बाहों में सोते हुए देखा जा सकता है।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
लंबे वक्त के बाद एक फ्रेम के कैद हुए प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA CHOPRA

कुछ समय के लिए अलग-अलग जगहों पर अपने-अपने प्रोजेक्ट पर काम करने के बाद, प्रियंका चोपड़ा जोनास और निक जोनास की जोड़ी आखिरकार फिर से मिल गई। इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने निक के साथ एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट कर खुशी जताई है। तस्वीर में निक को प्रियंका की बाहों में सोते हुए देखा जा सकता है। कपल की प्यारी तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है। 

पोस्ट पर कमेंट करते हुए, एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "कपल गोल। भगवान आप दोनों को खुश रखे।" एक अन्य ने लिखा: "एडोरेबल"

बता दें कि प्रियंका अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'सिटाडेल' के शूटिंग शेड्यूल के लिए लंदन में हैं, जबकि निक जोनस पिछले कुछ महीनों से लॉस एंजेलिस में थे।

दिसंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे ये कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पीडीए के साथ अपने फैंस को गदगद करने की कोशिश करते हैं।।

कुछ दिन पहले प्रियंका और निक ने साथ में तीन साल के साथ का जश्न मनाया था। दोनों ने पिछले दिनों अपनी डेट नाइट्स के दौरान क्लिक की गई थ्रोबैक तस्वीरों की एक सीरीज को साझा किया है।

अभिनेत्री को नेटफ्लिक्स की फिल्म द व्हाइट टाइगर में अहम किरदार निभाते हुए देखा गया था। इस फिल्म में अभिनेत्री की एक्टिंग की काफी सराहना की गई थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन