1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सेल्फ आइसोलेशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने किया वर्कआउट, देखें वीडियो

सेल्फ आइसोलेशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने किया वर्कआउट, देखें वीडियो

 Published : Mar 27, 2020 08:54 am IST,  Updated : Mar 27, 2020 08:57 am IST

कोरोना वायरस की वजह से ज्यादातर बॉलीवुड हस्तियां सेल्फ आइसोलेशन में हैं।

priyanka chopra nick jonas workout- India TV Hindi
पति निक जोनस के साथ वर्कआउट करतीं प्रियंका चोपड़ा

वैश्विक महामारी कोविड -19 के प्रकोप के बीच और संकट की इस घड़ी अन्य हस्तियों की तरह प्रियंका चोपड़ा भी घर पर वक्त बिता रही हैं। सेल्फ आइसोलेशन में वो पति निक जोनस संग वर्कआउट करती नज़र आईं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

निक जोनस ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर प्रियंका संग वर्कआउट का वीडियो साझा किया है। इसमें दोनों साथ में एक्सरसाइज करते दिखाई दे रहे हैं। 

सेल्फ आइसोलेशन में कुकिंग कर रहे हैं 'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह एक गीत को गुनगुनाते हुए लिक्विड साबुन से अपने हाथों को धोते हुए नजर आ रही थीं। इस गीत के सह-लेखक उनके पति व पॉप स्टार निक जोनस हैं। हिंदी में इस गीत के बोल कुछ इस प्रकार से है : "आप जहां कभी हो, जो भी हो, अपने हाथ धोएं, यह एक आसान सा काम है, चलिए इसे आप अपने लिए और मेरे लिए करें, जहां कहीं भी हैं हाथ धोएं..।"

वीडियो में इस बीमारी से बचने के लिए प्रियंका पानी के नल को अपनी कोहनी से चलाती और बंद करती नजर आती हैं। इसके अंत में प्रियंका लोगों को इस बात का सुझाव देती हैं कि अपनी और अपने परिवार की भलाई के लिए हाथों को कम से कम 20-25 सेकेंड्स के लिए जरूर धोएं, ताकि हम साथ में मिलकर इस महामारी पर जीत हासिल कर सकें।

(IANS इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन