1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना संकट में प्रियंका चोपड़ा ने भारत के लिए वैश्विक समुदाय से मांगी मदद, Video शेयर कर कही ये बात

कोरोना संकट में प्रियंका चोपड़ा ने भारत के लिए वैश्विक समुदाय से मांगी मदद, Video शेयर कर कही ये बात

 Written By: PTI
 Published : Apr 29, 2021 02:31 pm IST,  Updated : Apr 29, 2021 02:31 pm IST

प्रियंका चोपड़ा ने वैश्विक समुदाय से भारत की मदद का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर से भारत बुरी तरह प्रभावित है।

priyanka chopra on coronavirus crisis in india- India TV Hindi
कोरोना संकट में प्रियंका चोपड़ा ने भारत के लिए वैश्विक समुदाय से मांगी मदद, Video शेयर कर कही ये बात  Image Source : INSTAGRAM: PRIYANKA CHOPRA

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वैश्विक समुदाय से महामारी का सामना कर रहे भारत की मदद का अनुरोध किया है। अभिनेत्री का कहना है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर से भारत बुरी तरह प्रभावित है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार के आंकड़े के अनुसार देश में एक दिन में सबसे अधिक 3,79,257 नए मामले आये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,83,76527 हो गयी है। 

मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये आंकड़े के अनुसार एक दिन में 3,645 लोगों की मौत होने से संक्रमण से अब तक दो लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। 

भारत के कमजोर स्वास्थ्य ढांचे पर चिंता जताते हुए प्रियंका ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि वैश्विक समुदाय को इस संबंध में ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि ‘‘जब तक एक भी व्यक्ति असुरक्षित है तब तक कोई सुरक्षित नहीं है।’’ 

दाकारा ने लोगों से अपने संसाधनों के जरिए आगे आकर भारत की मदद करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको बताना चाहती हूं कि हमें क्यों ख्याल रखने की जरूरत है ऐसा इसलिए कि जब तक एक भी व्यक्ति असुरक्षित है तब तक कोई सुरक्षित नहीं है। इसलिए अपने संसाधनों का इस्तेमाल कीजिए और इस महामारी को रोकने में अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल करें।’’ 

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह लोगों के रोष को समझ सकती हैं और इसका भी हल निकलेगा लेकिन फिलहाल भारत के स्वास्थ्य ढांचे का समर्थन करने और मदद करने का समय है।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन