ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस(Priyanka Chopra) यूएसए टुडे की 'मनोरंजन जगत की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं' की सूची में शामिल हो गई हैं। प्रियंका ने ओपरा विन्फ्रे और मेरिल स्ट्रीप समेत अन्य अंतराष्ट्रीय हस्तियों के साथ इस सूची में जगह बनाई है।
Related Stories
इस सूची का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहीं प्रियंका ने एक बयान में कहा, "मैं इन अद्भुत महिलाओं के साथ इस मंच को साझा करने पर सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं जिन्होंने हर चुनौती को पीछे छोड़कर अपना एक खास मुकाम बनाया और आज अपने चुने हुए करियर के शीर्ष पर खड़ी हैं। यह एक उपलब्धि की भावना है।"
प्रियंका ने अमेरिकी टेलीविजन ड्रामा श्रंखला 'क्वांटिको' में एलेक्स पैरिश की भूमिका निभाकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त की। उन्होंने एक्शन-कॉमेडी 'बेवॉच' से 2017 में हॉलीवुड में डेब्यू किया था।
इस सूची में गायिका बेयॉन्से, टेलीविजन स्टार एलेन डीजेनेरस, ऑस्कर विजेता जेनिफर लॉरेंस और अंतर्राष्ट्रीय पॉप गायिका जेनिफर लोपेज भी शामिल हैं।
(इनपुट-आईएएनएस)
Also Read:
संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह में सलमान के साथ रोमांस करेंगी आलिया भट्ट
पीएम मोदी की बायोपिक की रिलीज डेट में बदलाव, अब इस तारीख को फिल्म होगी रिलीज