1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ दिया पोज, अभिनेत्री ने पति को दिया ये खास नाम

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ दिया पोज, अभिनेत्री ने पति को दिया ये खास नाम

 Published : Jul 05, 2021 11:26 pm IST,  Updated : Jul 05, 2021 11:26 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति के साथ एक खास तस्वीर को शेयर किया है। 

NICK JONAS- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ दिया पोज, अभिनेत्री ने पति को दिया ये खास नाम Image Source : INSTAGRAM/NICK JONAS

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपने पति, अमेरिकी पॉप गायक निक जोनास के साथ एक तस्वीर साझा की, जिन्हें वह प्यार से 'फायर वर्क' कहती हैं। भारत के समय के अनुसार सोमवार को प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें ग्रे एंड वाइट ड्रैस के साथ सन ग्लासिस पहने नजर आई। वहीं निक नीली, लाल और सफेद शर्ट पहने नजर आए है, जो कुछ हद तक अमेरिकी ध्वज जैसी दिख रही है।

प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "माई फायरवर्क निक । 4 जुलाई हैशटैग थ्रोबैक की शुभकामनाएं"

Priyanka Chorpa
Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA CHORPAप्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ दिया पोज

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार पर्दे पर ओटीटी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं। रामिन बहारानी निर्देशित इस फिल्म में आदर्श गौरव और राजकुमार राव भी अहम भूमिका में थे।

वह इन दिनों प्रियंका 'सिटाडेल' में बिजी हैं। 'एवेंजर्स' के निमार्ता जो और एंथनी रूसो द्वारा अभिनीत, 'सिटाडेल' एक जासूसी थ्रिलर सीरीज है, जिसमें उनके को स्टार रिचर्ड मैडेन है। सीरीज ओटीटी पर रिलीज होगी ।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन