1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नोटबंदी के कारण आगे बढ़ी प्रियंका की इस फिल्म की रिलीज डेट

नोटबंदी के कारण आगे बढ़ी प्रियंका की इस फिल्म की रिलीज डेट

 Published : Nov 30, 2016 04:45 pm IST,  Updated : Nov 30, 2016 04:45 pm IST

प्रियंका चोपड़ा हिन्दी सिनेमा और हॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने मराठी सिनेमा जगत में भी रखा था और अब उनकी पंजाबी फिल्म भी रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है।

priyanka- India TV Hindi
priyanka

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हिन्दी सिनेमा और हॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने मराठी सिनेमा जगत में भी रखा था और अब उनकी पंजाबी फिल्म भी रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। प्रियंका की आगामी पंजाबी फिल्म ‘सरवन’ 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जानी थी, लेकिन नोटबंदी के कारण अब 13 जनवरी को रिलीज होगी।

इसे भी पढ़े:- प्रिंयका की 'वेंटिलेटर' बनाई जा सकती है कई भाषाओं में

आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे फिल्म व्यापार की वजह से इस फिल्म के निर्माताओं ने एक संयुक्त बैठक की और उन लोगों ने सर्वसम्मति से इस फिल्म के रिलीज करने की तारीख को एक महीना आगे बढ़ा दिया। उस दिन लोहड़ी भी है, जो फिल्म के रिलीज के लिए बिल्कुल अनुकूल समय है।

एक बयान में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कहा, “अल्प समय के लिए लोगों को आ रही आर्थिक परेशानियों को ध्यान में रखते हुए हमने फिल्म को लोहड़ी वाले शुभ दिन यानी 13 जनवरी को रिलीज करने का फैसला किया है।“ इस फिल्म का निर्माण प्रियंका का प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स, डॉ. मधु चोपड़ा, दीपशिखा (पूजा फिल्म्स) द्वारा किया जा रहा है और सहनिर्माण सिद्धार्थ चोपड़ा का है। इस फिल्म का निर्देशन करण गुलियानी कर रहे हैं। फिल्म ‘सरवन’ एक युवा एनआरआई की कहानी है जो भारत लौटकर अपनी जड़ों को खोजता है।

मधु ने कहा, “इस फिल्म के विषय में सार्वभौमिक अपील है और मजबूत संदेश के साथ मनोरंजक फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों को यह पसंद आएगी।“

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन