1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने किया अपने बचपन से लेकर मिस वर्ल्ड बनने तक के सफर को याद, शेयर किए वीडियो

प्रियंका चोपड़ा ने किया अपने बचपन से लेकर मिस वर्ल्ड बनने तक के सफर को याद, शेयर किए वीडियो

 Published : Sep 30, 2020 01:26 pm IST,  Updated : Sep 30, 2020 01:26 pm IST

प्रियंका चोपड़ा ने अपने बचपन से मिस वर्ल्ड बनने तक के सफर को याद किया है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर कई वीडियोज शेयर किए हैं।

priyanka chopra- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKACHOPRA

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा से अपनी एक खास पहचान बनाई है। उन्होंने अपने काम से सभी का दिल जीता है। प्रियंका जल्द ही अपनी बायोग्राफी लॉन्च करने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ब्लैंक पोस्ट के साथ लिखा- जल्द ही कुछ आने वाला है।  अब प्रियंका ने बरेली में रहने से मिस वर्ल्ड बनने तक के सफर को याद करते हुए वीडियोज शेयर किए हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने वीडियोज शेयर करते हुए लिखा- अनफिनिश्ड. इन वीडियो में प्रियंका बचपन में कैमरे के सामने पोज करती नजर आ रही हैं तो दूसरी में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने की तस्वीर है। प्रियंका ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए भी एक वीडियो शेयर किया है।

 प्रियंका ने कुछ समय पहले अपनी बायोग्राफी के कवर की फोटो शेयर करते हुए लिखा- खत्म. पहली दफा इन शब्दों को कागजों पर छपे देखना कितना खूबसूरत एहसास है। अनफिनिश्ड... जल्द ही।

प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट करके अपनी बायोग्राफी के टाइटल अनफिनिश्ड के बारे में बताया था। किताब में उनके काम के साथ जीवन के बारे में लिखा गया है। उन्होंने ट्वीट किया- अनफिनिश्ड खत्म हो गई। फाइनल मैनुस्क्रिप्ट भेजने जा रही हूं। इसे आप सभी के साथ साझा करने की प्रतीक्षा नहीं कर सकती। मेरी बायोग्राफी का प्रत्येक शब्द मेरे जीवन में आत्मनिरीक्षण और प्रतिबिंब की जगह से आता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' में फरहान अख्तर के साथ नजर आईं थी। अब वह जल्द ही राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन