1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा, जेठानी सोफी टर्नर- जोनस ब्रदर्स गैंग के साथ आईं नजर, देखिए खास तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा, जेठानी सोफी टर्नर- जोनस ब्रदर्स गैंग के साथ आईं नजर, देखिए खास तस्वीरें

 Published : Apr 06, 2019 12:29 pm IST,  Updated : Apr 06, 2019 12:35 pm IST

प्रियंका चोपड़ा अपनी बिजी शेड्यूल से समय निकालकर एक बार फिर से जेठानी सोफी टर्नर, जोनस ब्रदर्स और डेनियल जोनस के साथ पार्टी करते नजर आ रही हैं।

priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा अपनी बिजी शेड्यूल से समय निकालकर एक बार फिर से जेठानी सोफी टर्नर, जोनस ब्रदर्स और डेनियल जोनस के साथ पार्टी करते नजर आ रही हैं। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस कैप्शन के साथ फोटो शेयर किया है। प्रियंका ने लिखा है कि ''द जे सिस्टर काफी लंबे समय के बाद साथ नजर आ रहे हैं''। बता दें कि इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा, सोफी टर्नर के अलावा केविन जोनस नजर आ रही हैं जो जो जोनस की मंगेतर हैं। इन तीनों जो सिस्टर का ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। केविन जोनस ने इस फोटो पर रिएक्शन देते हुए लव इमोजी बनाया है। प्रियंका की सास डेनिस जोनस ने फोटो के नीचे लिखा है, ''लव दिस, ल यू डिल्ली...''

priyanka chopra
priyanka chopra

बता दें कि कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस की वजह से खबरों में थी। प्रियंका चोपड़ा जोनस को एक खास तोहफा पति से मिला है जिसको लेकर उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में जानकारी दी है। प्रियंका ने हाल ही में स्टोरी में एक फोटो शेयर की है जिसमें वे खूबसूरत सैंडल पहनी नजर आ रही हैं और उसका कलर क्रीम है। खास बात यह है कि इसमें उन्होंने पति निक जोनस को टैग किया है। तो बता दें कि, यह खूबसूरत तोहफा प्रियंका को पति से मिला है। प्रियंका ने इसे शेयर करते हुए एक दिल भी बनाया है।

इसके अलावा आप प्रियंका चोपड़ा के पति और देवरों का एक नया गाना रिलीज होने वाला है। Cool video नाम से ये गाना रिलीज हो रहा है। जिसकी टीजर प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट में शेयर किया है। कुछ दिन पहले निक जोनस का म्यूजिक वीडियो 'सकर' रिलीज हुआ था। यह म्यूजिक वीडियो खूब पसंद किया गया था। निक ने रिकॉर्ड कायम कर दिया था और इसको लेकर प्रियंका काफी खुश थी। इस बारे में प्रियंका ने खुद ट्विट करते हुए इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि, द जोनस ब्रदर्स का डेब्यू म्यूजिक वीडियो बिलबोर्ड हॉट 100 में नंबर 1 पर आ गया है। इससे ज्यादा मैं प्राउड फील नहीं कर सकती।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन