1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया से हटाया 'जोनस' सरनेम, निक संग तलाक की अटकलें तेज!

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया से हटाया 'जोनस' सरनेम, निक संग तलाक की अटकलें तेज!

 Published : Nov 22, 2021 08:07 pm IST,  Updated : Nov 22, 2021 08:08 pm IST

प्रियंका चोपड़ा ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसके बाद से उनकी तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं। उनके इस फैसले से हर कोई हैरान है।

Priyanka Chopra and Nick Jonas- India TV Hindi
Priyanka Chopra and Nick Jonas Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA CHOPRA

Highlights

  • प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम से हटाया 'जोनस' सरनेम
  • सोशल मीडिया पर तलाक की अटकलें तेज
  • प्रियंका और निक ने 1 दिसंबर 2018 को शादी की थी

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक ऐसा कदम उठाया है जिसके बाद से उनकी तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लिखे नाम से प्रियंका चोपड़ा जोनस की जगह अब प्रियंका चोपड़ा लिख दिया है। प्रियंका का अपने नाम से जोनस सरनेम हटाने से तलाक की अटकलों को हवा मिल रही है।

Priyanka Chopra
Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA CHOPRAPriyanka Chopra

अजय देवगन की 'फूल और कांटे' फिल्म को हुए 30 साल, अक्षय कुमार बोले- 'वक्त बीत जाता है दोस्ती हमेशा रहती है'

प्रियंका चोपड़ा के जोनस सरनेम हटाने से सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। वहीं प्रियंका के इस कदम से उनके फैंस भी हैरान हैं। किसी को भी ये समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम के आगे से जोनस सरनेम को हटाने का फैसला क्यों लिया। 

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं आए दिन पति निक जोनस संग अपनी कई तस्वीरें शेयर भी करती रहती हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा के इस कदम से लोग हैरान हैं। फिलहाल अपने नाम से जोनस सरनेम हटाने को लेकर प्रियंका चोपड़ा या फिर उनकी टीम की तरफ से कोई भी कमेंट या फिर आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

शादी की 12वीं सालगिरह पर शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा के लिए लिखा रोमांटिक पोस्ट, रस्मों की कई तस्वीरें भी की शेयर

आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से 1 दिसंबर 2018 को शादी की थी। अभिनेत्री ने निक संग हिंदू रीति रिवाज और क्रिश्चियन दोनों रिवाजों से शादी की थी। ये शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस से धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद प्रियंका ने दिल्ली और मुंबई दोनों जगह रिसेप्शन पार्टी भी दी थी। जिसमें बॉलीवुड से लेकर राजनीति और खेल जगत के कई सितारे शामिल हुए थे। 

 

 

 
 
 
  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन