प्रियंका चोपड़ा(Priyanka chopra) इन दिनों छुट्टियों के लिए लंदन गई हुई हैं। वह वहां अपने खास दोस्तों के साथ समय बिता रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
Related Stories
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ग्रुप फोटो शेयर की। जिसके साथ ही उन्होंने लिखा उनका भाई सिद्धार्थ चोपड़ा उनके साथ नहीं है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- सिद्धार्थ चोपड़ा हमने तुम्हे मिस किया।

कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा इथोपिया गई थीं। वह UNICEF की एंबेसडकर होने के नाते अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने के लिए वहां गई थीं। प्रियंका चोपड़ा ने इथोपिया की कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। साथ ही वहां के अपने अनुभव के बारे में बताया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग खत्म कर चुकी हैं। यह फिल्म नवंबर में रिलीज होगी। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।
Also Read:
सलमान खान ने फिल्म 'भारत' के गाने Turpeya का मेकिंग वीडियो किया शेयर