ईद के मौके पर सलमान खान(Salman khan) की फिल्म भारत(Bharat) रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ(katrina kaif), सुनील ग्रोवर और दिशा पाटनी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं। जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। पिछले हफ्ते सलमान खान ने turpeya गाना रिलीज किया था। इस गाने में सलमान खान और नोहा फतेही नजर आए थे। सलमान ने अब इस गाने का मेकिंग वीडियो रिलीज कर दिया है।
Related Stories
मेकिंग वीडियो में भारत की कास्ट और क्रू गाने की शूटिंग को लेकर डिसकशन करते नजर आ हरहे हैं। इसके साथ ही इस वीडियो में गाने से जुड़ी कई दिलचस्प बाते बताई गई हैं।
आपको बता दें Turpeya एक देशभक्ति गाना है। इस गाने को सुखविंदर सिंह ने गाया है।
फिल्म में सलमान खान के 5 लुक नजर आने वाले हैं। इसमें वह 18 साल के नौजवान से लेकर 70 साल के बुजुर्ग का रोल निभाते नजर आने वाले हैं। सलमान अपने इन पांच लुक्स को सोशल मीडिया पर शेयर भी कर चुके हैं।
यह फिल्म 5 जून को रिलीज हो रही है। भारत को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। यह कोरियन मूवी ओड टू माय फादर से इंस्पायर है।
Also Read:
तमन्ना भाटिया की फिल्म 'खामोशी' के लिए श्रुति हासन ने गाया गाना