1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में हासिल किया एक और मुकाम

प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में हासिल किया एक और मुकाम

 Published : Apr 13, 2017 05:12 pm IST,  Updated : Apr 13, 2017 05:12 pm IST

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हिन्दी सिनेमा के अलावा हॉलीवुड में भी नए मुकाम हासिल कर रही हैं। प्रियंका को कई बार अवार्ड शोज के दौरान भी देखा जाता है। हाल ही में खबर आई है कि प्रियंका चोपड़ा को...

priyanka- India TV Hindi
priyanka

लॉस एंजेलिस: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हिन्दी सिनेमा के अलावा हॉलीवुड में भी नए मुकाम हासिल कर रही हैं। प्रियंका को कई बार अवार्ड शोज के दौरान भी देखा जाता है। हाल ही में खबर आई है कि प्रियंका चोपड़ा को ट्रिबेका फिल्म समारोह के 16वें संस्करण के निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में चुना गया है। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को घोषणा की गई थी कि फिल्म समारोह के निर्णायकों में प्रियंका के साथ ही फिल्मकार एमी बर्ग, अभिनेता जैशरी क्विंटो और विल्लेम डेफोए और टीवी निर्माता शीला नेविन्स भी शामिल हैं।

टीवी श्रृंखला 'क्वोंटिको' में अपनी भूमिका से हॉलीवुड में लोकप्रियता हासिल करने वाली प्रियंका ओलिविया थर्लबाय, रयान एग्गोल्ड, ब्रेंडन फ्रेजर और इलीन गलगेर के साथ मिलकर 2017 डॉक्यूमेंटरी एंड स्टूडेंट विजनरी कॉम्पिटीशन्स का जिम्मा संभालेंगी।

हर वर्ग के विजेताओं की घोषणा 27 अप्रैल को बीएमसीसी ट्रिबेका परफॉर्मिग आर्ट्स सेंटर में ट्रिबेका फिल्म समारोह के दौरान की जाएगी। समारोह 19-30 अप्रैल तक चलेगा और इसकी मेजबानी माइकल रैपापोर्ट करेंगे।

प्रियंका इन दिनों अपने अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको 2’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इसके अलावा वह फिल्म ‘बेवॉच’ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में वह खलनायिका की भूमिका निभाती हुई नजर आ रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन