1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बहुत बिज़ी हैं प्रियंका चोपड़ा, शादी के एक दिन पहले तक करेंगी फिल्म की शूटिंग

बहुत बिज़ी हैं प्रियंका चोपड़ा, शादी के एक दिन पहले तक करेंगी फिल्म की शूटिंग

 Published : Nov 22, 2018 01:41 pm IST,  Updated : Nov 22, 2018 01:44 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 2 दिसंबर को निक जोनस से शादी करने जा रही हैं। शादी से एक दिन पहले तक प्रियंका 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग करेंगी।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
Priyanka Chopra Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बाद अब प्रियंका चोपड़ा भी शादी करने जा रही हैं। जोधपुर के उमैद भवन में प्रियंका अमरीकी सिंगर निक जोनस संग 2 दिसंबर को शादी करेंगी। दीपिका की तरह प्रियंका भी दो रीति रिवाजों से शादी करेंगे। 2 दिसंबर को प्रियंका हिंदू रीति रिवाजों से निक जोनस संग सात फेरे लेंगी, वहीं 3 दिसंबर को निक और प्रियंका क्रिश्चियन वेडिंग करेंगे। लेकिन एक और खास बात है वो आप जानते हैं। प्रियंका इन दिनों अपनी फिल्म  'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग अभी बची है और प्रियंका इसलिए लगातार काम कर रही हैं, यहां तक कि शादी के दिन पहले शाम तक भी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहेंगी।

रॉय कपूर फिल्म्स बैनर तले फिल्म का निर्माण कर रहे सिद्धार्थ रॉय कपूर ने आइएनएस को दिए इंटरव्यू में बताया- "प्रियंका अद्भुत हैं। वह शादी की पूर्व संध्या तक हमारे साथ शूटिंग करेंगी। मैं मानता हूं कि उनका यह रवैया बेहद पेशेवराना है।"

कपूर 49वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्मोत्सव के साथ हो रहे फिल्म बाजार के लिए पणजी में मौजूद हैं। ​उनकी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' सोनाली बोस द्वारा निर्देशित है और इसमें फरहान अख्तर भी प्रमुख भूमिका में हैं। वर्तमान में फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्रियंका और निक की शादी में जोधपुर जाएंगे, उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "मैं इन सब चीजों के बारे में पहले की बजाय इनके होने के बाद बात करूंगा।"  

इन दिनों फिल्म की टीम पुरानी दिल्ली में शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं उमैद भवन पैलेस में प्रियंका और निक की शादी की तैयारियों जोरो-शोरों से चल रही हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Also Read:

रिसेप्शन में दुल्हन दीपिका का पल्लू संभालते दिखे रणवी

ऐसा रहा बैंगलुरू में दीपिका-रणवीर का रॉयल रिसेप्शन

Priyanka-Nick wedding: दीपिका-रणवीर की तरह दो रिवाजों से शादी करेंगे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन