1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हेट स्टोरी 4' में दिखेगी ये हॉट एक्ट्रेस

'हेट स्टोरी 4' में दिखेगी ये हॉट एक्ट्रेस

 Published : Aug 27, 2017 06:42 pm IST,  Updated : Aug 27, 2017 06:44 pm IST

हेट स्टोरी' सीरीज की फिल्मों ने बॉलीवुड में हॉटनेस का खूब तड़का लगाया है। अब तक इस सीरीज की 3 फिल्में बन चुकी हैं।

hate story 4- India TV Hindi
ihana dillon

मुंबई: 'हेट स्टोरी' सीरीज की फिल्मों ने बॉलीवुड में हॉटनेस का खूब तड़का लगाया है। अब तक इस सीरीज की 3 फिल्में बन चुकी हैं। अब हेट स्टोरी की चौथी फिल्म बनने जा रही है। 'डैडी कूल मुंडे फूल' और 'टाइगर' जैसी पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री इहाना ढिल्लों फिल्म 'हेट स्टोरी-4' से बॉलीवुड में आगाज करने के लिए तैयार हैं। इहाना ने अपने बयान में कहा, "मैं 'हेट स्टोरी-4' का हिस्सा हूं। मुझे सबसे पहले प्रोडक्शन हाउस से फोन आया। मुझे थोड़ा संशय था, इसलिए मैंने 'नहीं' कह दिया क्योंकि मैं बोल्ड किरदार के साथ अपना बॉलीवुड करियर नहीं शुरू करना चाहती थी, लेकिन जब मेरी टीम के साथ दूसरी बार मुलाकात हुई तो मैंने पूरी कहानी सुनी।"

उन्होंने कहा, "कहानी सुनने और फिल्म में अपने किरदार के बारे में और ज्यादा जानने के बाद मैंने फौरन 'हां' कह दिया।"

फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू होने की उम्मीद है।

अभिनेत्री ने बताया कि फिल्म में उनके अभिनय को उनके लुक की बजाय ज्यादा महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह वास्तव में इस फिल्म को लेकर उत्सुक हैं।

(इनपुट- आईएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन