1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पीवी सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर रचा इतिहास, बॉलीवुड सेलेब्स ने बधाई देते हुए कहा- हमें आप पर नाज है

पीवी सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर रचा इतिहास, बॉलीवुड सेलेब्स ने बधाई देते हुए कहा- हमें आप पर नाज है

 Published : Aug 01, 2021 08:40 pm IST,  Updated : Aug 01, 2021 08:40 pm IST

पीवी सिंधु ने चीन की हे बिंगजियाओ को हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। इस खुशी में बॉलीवुड सेलेब्स ने सिंधु को सोशल मीडिया पर बधाई दी है।

pv sindhu - India TV Hindi
पीवी सिंधु Image Source : TWITTER/@ASHOKBASOYA

बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलिंपिक 2020 में महिला सिंगल्स का ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। सिंधु ने चीन की हे बिंगजियाओ को 21-13, 21-15 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता है। सिंधु की जीत पर पूरे देश को उन पर गर्व है। बॉलीवुड सेलेब्स भी पीवी सिंधु की जीत पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। सभी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं और सभी उनकी जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं। 

तापसी पन्नू ने ट्वीट किया, ‘हमारी लड़की ब्रॉन्ज लेकर घर आ रही हैं। सिंधु ने कर दिया। एक रंग एक समय पर।कम ऑन चैम्प। ये सेलिब्रेशन का समय है। आपको सेलिब्रेट किया जाएग।’

सनी देओल ने ट्वीट किया, पीवी सिंधु आप पर हम सबको गर्व है। पहली महीला जिन्होंने ओलिंपिक में 2 मेडल अपने नाम किए हैं। भारत को आप पर गर्व है। 

दीया मिर्जा ने ट्वीट किया, आप गोल्ड गर्ल हैं पीवी सिंधु। भारत को आप पर गर्व है। 

अदनान सामी ने ट्वीट किया, शानदार…बधाई हो पीवी सिंधु। 

अभिषेक बच्चन ने लिखा, ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई पीवी सिंधु और इसके साथ ही आप ओलिंपिक में 2 मेडल जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। आप पर भारत को गर्व है।

 

साउथ इंडस्ट्री के सेलेब्स ने भी पीवी सिंधु को बधाई दी है। साई धरम तेज ने लिखा, ऐतिहासिक जीत के लिए आपको बधाई पीवी सिंधु। ओलिपिंक में 2 मेडल जीतने वाली पहली महिला। 

नेहा धूपिया ने लिखा, ‘पीवी सिंधु आपने इतिहास रच दिया है। क्या शानदार परफॉर्मेंस थी। आपकी छोटी फैन मेहर धूपिया आपको चियर कर रही हैं। वह बैडमिंटन को बैडैम कहती है। हमें आप पर गर्व है। जय हिंद।’

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन