1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राज 4 alert- इमरान हाशमी के साथ होंगी ये अभिनेत्री, जानिए इनके बारे में

राज 4 alert- इमरान हाशमी के साथ होंगी ये अभिनेत्री, जानिए इनके बारे में

 Published : Nov 20, 2015 06:12 pm IST,  Updated : Nov 21, 2015 01:27 pm IST

नई दिल्ली: 'राज' की फ्रैंचाइजी अपनी हर फिल्म के साथ बड़ी और बेहतर होती गई है। जहां पहली फिल्म ने डीनो मोरया और बिपाशा बसु की हॉट जोड़ी को पहली बार हमारे सामने पेश किया

राज 4 alert- इमरान हाशमी के...- India TV Hindi
राज 4 alert- इमरान हाशमी के साथ होंगी ये अभिनेत्री,जानिए इनके बारे में

नई दिल्ली: 'राज' की फ्रैंचाइजी अपनी हर फिल्म के साथ बड़ी और बेहतर होती गई है। जहां पहली फिल्म ने डीनो मोरया और बिपाशा बसु की हॉट जोड़ी को पहली बार हमारे सामने पेश किया था वहीं इसके सीक्वल में महेश भट्ट के भांजे इमरान हाशमी और कंगना रनाउत ने मिलकर हमें डराया था।

'राज 3' में इमरान और बिपाशा फिर से दिखे और अब फिल्म के चौथे सीक्वल में इमरान का आना तो तय है। वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस पर से भी राज हट गया है और खबरों की माने तो दक्षिण भारतीय अभिनेत्री कृति खरबंदा इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी।

इसे भी पढ़े:- इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता फिर करेंगे रोमांस

साथ ही कृति सेनन को डेट कर रहे गौरव अरोड़ा भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म के सभी किरदारों के कई चेहरे हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई और रोमानिया में होगी क्योंकि कुछ सीन्स के लिए स्नोफॉल की जरूरत है। विक्रम भट्ट ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि, फिल्म एक लव ट्राएंगल स्टोरी पर बेस्ड है।

इस फिल्म की शूटिंग दिसम्बर से शुरू हो जाएगी वहीं ये अगले वर्ष जुलाई में रिलीज होगी। अब बॉलीवुड दर्शकों में सबसे बड़ा सवाल यही हैं कि खरबंदा आखिर है कौन। तो चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं-

कृति खरबंदा मुख्य रूप से कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों की अभिनेत्री हैं। दिल्ली में जन्मी और बैंगलौर में पली-बढ़ी कृति शुरुआती दौर में मॉडलिंग करती थीं।

अगली स्लाइड में तस्वीरें के साथ जानिए उनके बारे में-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन