1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Radhe Box Office Collection Day 1: सलमान खान की 'राधे' ने ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

Radhe Box Office Collection Day 1: सलमान खान की 'राधे' ने ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

 Published : May 15, 2021 10:51 am IST,  Updated : May 15, 2021 10:51 am IST

कोरोना वायरस की वजह से फिल्म भले ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा ना बिखेर पाई हो, लेकिन विदेश में इसका खूब डंका बजा है।

radhe first day box office collection salman khan - India TV Hindi
Radhe Box Office Collection Day 1: सलमान खान की 'राधे' ने ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़  Image Source : TWITTER: @TARAN_ADARSH

बॉलीवुड के सुपरस्टासलमान खान की फिल्म 'राधे' दुनियाभर में रिलीज हो गई है। इसे ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों और ओटीटी दोनों पर एक साथ रिलीज किया गया। कोरोना वायरस की वजह से फिल्म भले ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा ना बिखेर पाई हो, लेकिन विदेश में इसका खूब डंका बजा है। दुबई से लेकर न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया तक राधे ने पहले दिन अच्छा बिजनेस किया है। 

सलमान खान की फिल्म राधे की सबसे ज्यादा कमाई दुबई में हुई है। वहीं, अन्य देशों में कुल मिलाकर 2.9 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो यहां 62,988 डॉलर यानि 35.71 लाख रुपये कमाए। वहीं, न्यूजीलैंड में ओपनिंग डे पर भारतीय मुद्रा में 5.90 लाख रुपये की कमाई की। अमेरिका की बात करें तो वहां भी कोरोना का साया है। इस वजह से वहां राधे ने भारतीय करेंसी में 29.30 लाख का बिजनेस किया। 

सलमान खान की ईद: 'राधे' ने तोड़े कई रिकॉर्ड 

भारत में, फ़िल्म 'राधे' को ज़ी5 पर ज़ी की पे-पर-व्यू सर्विस ज़ी प्लेक्स और प्रमुख डीटीएच ऑपरेटर के साथ रिलीज़ किया गया है और इसे बीते दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में थिएटर्स में रिलीज किया गया जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। विदेशों के सिनेमाघरों में फिल्म की सरहाना करने वाले उत्सुक प्रशंसकों से ले कर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर बुकिंग करने तक, सुपरस्टार के प्रशंसकों ने रिलीज़ के तुरंत बाद ही फ़िल्म देखना शुरू कर दिया, नजीतन यह रिलीज़ के दिन सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गयी। यही नहीं, अधिक संख्या में लॉग-इन करने के कारण सर्वर डाउन हो गया; कुल मिलाकर यह फ़िल्म ईद ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। 

सलमान खान की ईद: 'राधे' ने तोड़े कई रिकॉर्ड,  42 लाख व्यूज़ के साथ बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म

सलमान खान ने इसकी जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। सलमान खान ने नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है- ''सभी को ईद मुबारक। राधे को पहले दिन सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनाकर शानदार रिटर्न गिफ्ट के लिए आप सभी का शुक्रिया। फिल्म इंडस्ट्री आपके प्यार के बिना नहीं रहेगी। धन्यवाद।''

इससे पहले सलमान खान ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने प्रशंसकों से उनकी नई फिल्म राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई को आधिकारिक पे-पर-व्यू प्लेटफॉर्म पर देखने का आग्रह किया था। सलमान ने प्रशंसकों से आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर फिल्म देखने का आह्लान करते हुए यह भी कहा कि वह चोरी का सहारा न लें। यानी किसी अवैध साइट से इसे देखने या डाउनलोड करने जैसा काम न करें।

वीडियो में सलमान ने हिंदी में बोलते हुए कहा, बहुत से लोग फिल्म बनाते समय कड़ी मेहनत करते हैं और मुझे बहुत दुख होता है, जब कुछ लोग इसे देखने के लिए चोरी का सहारा लेते हैं। मैं आप सभी से प्रतिबद्धता की मांग करता हूं कि कृपया सही प्लेटफॉर्म पर फिल्मों का आनंद लें। यह ईद दर्शकों की प्रतिबद्धता के बारे में होगी - मनोरंजन में कोई चोरी नहीं।

राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई सलमान की एक और ईद पर रिलीज हुई फिल्म है। प्रभु देवा द्वारा निर्देशित फिल्म में दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ, अर्जुन कानूनगो और रणदीप हुड्डा भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन