1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैंडलवुड ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुई थीं एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी, अब सोशल मीडिया पर छलके आंसू

सैंडलवुड ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुई थीं एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी, अब सोशल मीडिया पर छलके आंसू

 Written By: IANS
 Published : Feb 13, 2021 08:03 am IST,  Updated : Feb 13, 2021 08:03 am IST

यह साफ तौर पर जाहिर होता है कि ड्रग मामले में हुई गिरफ्तारी के चलते रागिनी द्विवेदी को जिस कदर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, उससे वह काफी दुखी हैं।

ragini dwivedi breaks down during instagram live session- India TV Hindi
सैंडलवुड ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुई थीं रागिनी द्विवेदी Image Source : INSTAGRAM: RRAGINIDWIVEDI

सैंडलवुड ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुईं अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों संग बात करने के दौरान भावुक हो गईं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक 19.43 मिनट के वीडियो क्लिप में रागिनी अपने प्रशंसकों को इस बात का आश्वासन देती नजर आ रही हैं कि वह वीडियोज और सोशल मीडिया साइट्स के माध्यम से उनके साथ संपर्क में बनी रहेंगी।

रागिनी कहती हैं, "मैं यहां आपके चेहरों पर मुस्कुराहट लाने और बेहतर महसूस कराने के लिए हूं। आप लोगों के साथ बने रहने के लिए मैं कूकिंग और मजेदार वीडियोज पोस्ट करती रहूंगी।"

सैंडलवुड ड्रग्स मामला: जेल से बाहर आने के बाद एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी का पहला बयान, कही ये बात

अपने पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है, "खुशियों के आंसू में करने के लिए कई सारी चीजें हैं।" उनके इस कैप्शन से यह साफ तौर पर जाहिर होता है कि ड्रग मामले में हुई उनकी गिरफ्तारी के चलते उन्हें जिस कदर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, उससे वह काफी दुखी हैं।

अपने आलोचकों के लिए उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं पता कि मुझे या मेरे परिवार पर भद्दी फब्तियां कसकर लोगों को किस कदर खुशी मिलती होगी। खर, मुझे इन पर ध्यान ही नहीं देना है, लेकिन हां, उनसे इतना जरूर कहूंगी कि वे जाकर एक बार अपने किए कमेंट्स को पढ़ें क्योंकि मैं चाहती हूं कि वे सोचें कि अगर कोई उनके या उनके परिवार पर इस तरह की टिप्पणियां करें, तो उन्हें कैसा लगेगा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन