1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टीवी पर लौट रही है 'सुहाना', अब इस कॉमेडी शो में नजर आएंगी रागिनी खन्ना!

टीवी पर लौट रही है 'सुहाना', अब इस कॉमेडी शो में नजर आएंगी रागिनी खन्ना!

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Mar 25, 2018 09:49 am IST,  Updated : Mar 25, 2018 09:49 am IST

रागिनी खन्ना लंबे समय बाद किसी कॉमेडी शो से जुड़ने

रागिनी खन्ना- India TV Hindi
रागिनी खन्ना

मुंबई: अभिनेत्री रागिनी खन्ना और सौम्या टंडन टीवी शो 'एंटरटेनमेंट की रात' के दूसरे सीजन का हिस्सा बनेंगी। दोनों अभिनेत्रियां हास्य कलाकारों बलराज, मुबीन सौदागर और बाल कलाकार दिव्यांश के साथ शो के दूसरे सीजन जिसका नाम 'एंटरटेनमेंट की रात एट 9' है, में दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।

रागिनी ने एक बयान में कहा, "पहले सीजन में 'एंटरटेनमेंट की रात' की टीम को देखना मैं बहुत पसंद करती थी और दूसरे सीजन का हिस्सा बनने का और इंतजार नहीं कर सकती। हमने पहले ही शो की शूटिंग करनी शुरू कर दी है और नई टीम होने के बावजूद कॉमिक टाइमिंग में हमने एक-दूसरे के साथ अच्छा तालमेल बिठा लिया है।"

रागिनी खन्ना-सौन्या टंडन
रागिनी खन्ना-सौन्या टंडन

सौम्या कुछ सालों बाद बतौर मेजबान शो में वापसी करेंगी। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल 'भाबीजी घर पर हैं' में व्यस्त हैं। 'डांस इंडिया डांस', 'कॉमेडी सर्कस' और 'जोर का झटका' जैसे शो की मेजबानी के बाद 'एंटरटेनमेंट की रात एट 9' बतौर मेजबान फिर से शुरुआत करने के लिए एक अच्छा विकल्प है।

'एंटरटेनमेंट की रात एट 9' जल्द ही कलर्स चैनल पर लॉन्च होने की उम्मीद है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन