1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: हॉट पोस्टर के बाद सामने आया 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' का टीजर, सनी लियोनी भी आईं नजर

Video: हॉट पोस्टर के बाद सामने आया 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' का टीजर, सनी लियोनी भी आईं नजर

 Published : Sep 13, 2017 07:03 pm IST,  Updated : Sep 13, 2017 07:29 pm IST

'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' में अभिनेत्री करिश्मा शर्मा रागिनी के किरदार में नजर आएंगी। एक्ट्रेस रिया सेन भी अहम किरदार में नजर आएंगी।

raagini mms returns teaser out - India TV Hindi
raagini mms returns teaser out

नई दिल्ली: बॉलीवुड की हिट हॉरर फिल्म ‘रागिनी एमएमएस’ जल्द ही वेब सीरीज के रूप में हमारे सामने आने वाली है। फिल्म के पहले पोस्टर ने लोगों में काफी उत्सुकता पैदा कर दी थी। अब इसका एक डरावना टीजर भी जारी हुआ है।

टीजर में एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा नजर आ रही हैं। साथ ही लाल साड़ी में एक भूतनी भी नजर आ रही है। इस टीजर में सनी लियोनी की फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' की झलक भी दिखाई गई है।

यहां देखिए टीजर

मंगलवार को ही इस सीरीज का पहला पोस्टर जारी हुआ था। पोस्टर में लिखा था, ‘रागिनी इज बैक’।

खबर है कि इस वेब सीरीज में एक्ट्रेस रिया सेन लीड रोल में हैं, जिसका नाम सिमरन होगा। करिश्मा शर्मा रागिनी के किरदार में नजर आएंगी। इस सीरीज में सिद्धार्थ गुप्ता मेल लीड होंगे।

हाल ही में रिया सेन ने एक बयान में कहा था, 'मैं तीन साल से किसी वेब सीरीज में शामिल होने की योजना बना रही थी। इसके अलावा मेरी इच्छा एकता कपूर के साथ जुड़ने की भी थी। एक साथ दोनों इच्छा अब पूरी हो रही हैं।'

इससे पहले आई फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' में सनी लिओनी ने लीड रोल निभाया था। 

इसे भी पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन