1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राहुल बोस के वीडियो पर अभी तक आ रहे हैं मजेदार कमेंट्स, यूजर्स बोले- ये उल्लू 'बनाना' है...

राहुल बोस के वीडियो पर अभी तक आ रहे हैं मजेदार कमेंट्स, यूजर्स बोले- ये उल्लू 'बनाना' है...

 Edited By: IANS
 Published : Jul 24, 2019 06:38 pm IST,  Updated : Jul 24, 2019 07:02 pm IST

राहुल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Rahul Bose- India TV Hindi
Rahul Bose

चंडीगढ़ के एक पांच सितारा होटल में अपने वर्कआउट सेशन के बाद ऑर्डर किए दो केले के लिए वसूले गए रुपये से अभिनेता राहुल बोस काफी अचंभित हैं। राहुल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने यह विस्तारपूर्वक बताया है कि किस तरह दो केलों के लिए उनसे 442 रुपये (जीएसटी सहित) वसूले गए। बिल में केले को 'फ्रूट प्लेटर' के नाम से सूचीबद्ध किया गया है। हालांकि, यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और इस पर अभी तक मजेदार कमेेंट्स आ रहे हैं।

वीडियो साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा 'इस पर विश्वास करने के लिए आपको इसे देखना होगा। किसने कहा कि फल आपके अस्तित्व के लिए हानिकारक नहीं?' जेडब्ल्यू मैरियट चंडीगढ़ में लोगों से पूछें।' वर्तमान में यहां शूटिंग कर रहे 'चमेली' के अभिनेता ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'केले मेरे लिए बहुत ही अच्छे हैं।'

वीडियो साझा करने के तुरंत बाद ही यूजर्स ने उस पर हास्यास्पद कमेंट करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा, 'सोने की परत वाला केला।' 

वहीं, एक और यूजर ने लिखा, ये सिर्फ 'बनाना' नहीं है, इसे कहते हैं उल्लू बनाना।' 

राहुल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राहुल ने 'मिस्टर और मिसेज अय्यर', 'प्यार के साइड इफेक्ट्स', 'दिल धड़कने दो' और 'विश्वरूपम' जैसी फिल्मों में काम किया है। 

Also Read:

Kasautii Zindagii Kay: पुराने किरदार लेकिन नया अंदाज़, कौन-से अनुराग और प्रेरणा फैंस के दिलों पर कर रहे हैं राज!

फिल्मों से दूर रहने के बावजूद अक्षय कुमार को फिल्म साइन करने से पहले ट्विंकल खन्ना कहती हैं ये बड़ी बात

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन